logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विभु राघव का हुआ निधन, हार गए कैंसर से जंग, सदमे में टीवी इंडस्ट्री

टीवी अभिनेता विभु राघव हमारे बीच में नहीं रहे। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

Vibhu Raghave death

विभु राघव (Photo Credit: Vibhu Raghave)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीवी अभिनेता विभु राघव का निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। विभु राघव लंबे समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे। वह स्टेज 4 कोलोन कैंसर से जूझ रहे थे। फैंस से लेकर सेलेब्स तक विभु को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

अपनी कैंसर की जर्नी में विभु सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। वह अपने वीडियो के जरिए इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करते थे। वह अपने वीडियो में कभी भी निराश नजर नहीं आते थे। हमेशा उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती थी।

 

ये भी पढ़ें- रैपर ड्रेक भी निकले RCB फैन, IPL फाइनल पर लगाया करोड़ों का सट्टा

 

वीडियो के जरिए फैंस को देते थे हेल्थ अपडेट

 

 

विभु ने मुस्कुराते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना किया। इस मुश्किल समय में उनके दोस्त हमेशा खड़े नजर आए। विभु की दोस्त सिंपल कॉल, अदिति मलिक ने उनके ट्रीटमेंट के लिए आर्थिक मदद की थी। 

 

ये भी पढ़ें-  रेचल ने लौटाया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का क्राउन, जानें पूरा विवाद

 

ट्रीटमेंट ने काम करना बंद कर दिया था

 

विभु ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो पर जनवरी महीने में बताया था कि 4 कीमोथेरेपी के बाद अब ट्रीटमेंट काम नहीं कर रहा है। मैं अपने ट्रीटमेंट के बीच में हूं। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि मेरे लिए दुआ करें। 

 

विभु को सीरियल 'निशा और उसके कजिन्स' से घर घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा वह 'सवधान इंडिया' समेत कई टीवी शोज में नजर आए थे। 2022 में उन्हें कोलोन कैंसर डिटेक्ट हुआ था।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें