बॉलीवुड के एक्टर विद्युत जामवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विद्युत जामवाल 15 मिनट तक सांस रोकते नजर आए। विद्युत जामवाल हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के लॉन्च इवेंट में आए थे, जहां उन्होंने लगभग 15 मिनट तक सांस रोककर दिखाया। इस दौरान विद्युत का चेहरा लाल पड़ गया था, जिसे देख वहां मौजूद पत्रकार और ऑडियंस हैरान रह गई। विद्युत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग हैरान हैं।
विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में खास किरदार निभाया है, जिसमें विद्युत ने एक गेमर व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो योगा करता है। फिल्म के किरदार की शक्तियां दिखाने के लिए विद्युत ने हकीकत में 15 मिनट तक सांस रोक ली। इसके जरिए विद्युत ने जाहिर किया कि उन्होंने इस फिल्म का किरदार निभाने के लिए योगा की प्रैक्टिस की थी।
यह भी पढ़ें: अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर, नहीं जीत पाए ऋत्विक धनजानी
योगा की वजह से रोक ली सांस
जब विद्युत ने 15 मिनट तक सांस रोकी, तब उनकी आंखें नम हो गई थीं और चेहरा लाल पड़ गया। विद्युत ने बताया कि वह योगा और मेडिटेशन करते हैं, इस वजह से वह अपनी सांस रोक सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह सांस रोकने के लिए पतंजलि योग की स्पेशल तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। 15 मिनट तक सांस रोककर विद्युत ने यह साबित कर दिया कि वह योगा में कितने परफेक्ट हैं।
योगा को लेकर विद्युत ने यंग जनरेशन के युवाओं को खास संदेश दिया, जिनके लिए उन्होंने कहा, 'मैं आज के यंग जनरेशन के लोगों को यह सलाह देना चाहता हूं कि यार रुक जाओ। हम देखते हैं कि कई लोग भाग रहे है, ये करना है, वह करना है। यह सब कुछ नहीं है। भागो मत, एक बार रुक जाओ।' इसके जरिए विद्युत ने बताया कि लोगों को धैर्य के साथ जीना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर-जूनियर NTR के AI वीडियो पर बवाल क्यों मचा है?
विद्युत ने की हॉलीवुड में डेब्यू
विद्युत ने ‘स्ट्रीट फाइटर’ फिल्म के जरिए हॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत धालसिम का किरदार निभा रहे हैं। विद्युत ने सालों तक फिजिकल एक्सरसाइज और योगा किया है, इस वजह से उन्हें इस किरदार के लिए चुना गया। जानकारी के लिए बता दें, ‘स्ट्रीट फाइटर’ फिल्म इंग्लिश, हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।