logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जरूरत हुई तो सलाह ले लूंगी, हमारी चिंता न करें', रश्मिका मंदाना ने लिखी चिट्ठी

'कॉफी विद करण 9' में विजय और रश्मिका शामिल हुए थे। इस शो में विजय को अपने बयान की वजह से जमकर ट्रोल किया गया था। अब रश्मिका ने ट्रोर्ल्स को करारा जवाब दिया है।

Rashmika and Vijay

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, Photo credit: Vijay insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आए थे। इस शो पर विजय ने कहा था कि रश्मिका ने एक साल में 100 बार मुझसे शादी के लिए पूछा था। उसके बाद मैंने हामी भरी थी। विजय के इस खुलासे के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने विजय को रेड फ्लैग का टैग दिया। अब इस पूरे विवाद पर रश्मिका मंदाना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। सिर्फ रश्मिका ही नहीं विजय ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

 

रश्मिक ने लिखा, 'इंटरनेट पर मौजूद मेरे प्यारे लोगों, मेरा प्यार, उन सभी के लिए जो बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए भी जो हमेशा कड़वाहट से भरे रहते हैं। मुझे और विज्जू से जुड़े इस पूरे मामले में मेरी छोटी सी राय है। आमतौर पर मैं इन बातों पर कोई कमेंट नहीं करती हूं क्योंकि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। कभी-कभी मुझे लोगों की बातें पढ़ने और एक अलग नजरिया जानने को भी मिलता है लेकिन हमारे इंटरव्यू को लेकर अभी जो हंगामा मचा है उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि लोग बस अपनी राय दे रहे हैं। बल्कि ऐसा लगता है कि जैसे कोई नाराज भीड़ किसी ऐसे इंसान को ढूंढ रही है जिस पर वे अपना गुस्सा निकाल सकें। इसे पूरे शोर शराबे में असल बात कहीं खो गई है। शायद यह आपके नजरिए में फिट नहीं बैठी।'

 

यह भी पढ़ें: प्रेम और भक्ति का मिलन है पाकिस्तानी गाना 'अल्फाज', इंटरनेट पर हो रहा है ट्रेंड

रश्मिका ने ट्रोर्ल्स को दिया जवाब

रश्मिका ने आगे लिखा, 'मैं उन लोगों का विश्वास बनाए रखना चाहती हूं जो प्यार में यकीन रखते हैं। मैं चाहती हूं कि हर किसी को अपने हिस्से का प्यार मिले। मेरे और विजय के अकाउंट्स पर लोग लगातार अपनी बिना मांगी राय दे रहे हैं। वह भी किस वजह से। लोग जिस तरह से हमारे पीछे पड़ गए हैं उसने मुझे हैरान कर दिया। मेरे मन में यही सवाल आया कि यह सब क्यों हो रहा है। मैंने इसके बारे में सोचा और आपके सामने अपना नजरिया रखने का फैसला किया।'

 

 

 

 

उन्होंने कहा, 'सबसे पहली बात यह कभी भी गिनती या पूरे एक साल की बात नहीं था। कुछ लोग इस बात पर अटक गए। हां हमारे बीच यह बातचीत हुई थी। हम दोनों में से कोई भी किसी बड़े प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रहा था। हमने एक-दूसरे को चुना है। यह बिल्कुल ठीक है। मैं हमेशा से दिल सोचती हूं और वह दिमाग से।'

 

 

View on Instagram

यह भी पढ़ें: ए.आर रहमान ने 'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में दिया कव्वाली का ट्विस्ट, भड़के लोग

विजय ने भी दिया जवाब

विजय ने भी इंस्टाग्राम पर रश्मिका संग रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रश्मिका मेरी बेस्टफ्रेंड, मेरी पत्नी, मेरी वुमन हैं। मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। आखिर में उन्होंने आलोचकों से कहा कि अपने विचार अपने पास रखें। अब, बिना किसी तरह की नरमी या सम्मान के, बाकी सब लोग भाड़ में जाएं।'


और पढ़ें