logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने चूम लिया रश्मिका का हाथ, वीडियो वायरल

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना धीरे-धीरे अपने रिश्ते को पब्लिक कर रहे हैं। द गर्लफ्रेंड मूवी के सक्सेस इवेंट पर विजय ने रश्मिका के हाथ पर किस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Vijay Devarakonda and Rashmika Mandhana

विजय देवरकोंडा और रश्मिक मंधाना: Photo Credit: Viral Video

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब अपने रिश्ते को छिपाने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच, रश्मिका की हालिया फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट में दोनों के बीच का प्यार खुलेआम नजर आया। इस इवेंट के दौरान विजय देवरकोंडा ने रश्मिका का हाथ थामकर प्यार से चूम लिया। यह उनका पहला पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन (PDA) था, जिसे देखकर वहां मौजूद फैंस और मीडिया वाले चौंक गए। रश्मिका भी इस दौरान मुस्कुराती और शरमाती नजर आईं।

 

सोशल मीडिया पर इस मूवमेंट का वीडियो वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। किसी ने लिखा, 'अब तो कन्फर्म हो गया!' तो किसी ने कहा, 'रियल लाइफ गर्लफ्रेंड के लिए रियल रोमांस।'  विजय और रश्मिका की जोड़ी पहली बार 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में नजर आई थी, जिसके बाद दोनों ने 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया। तभी से उनके रिश्ते की चर्चा चल रही है। 

 

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र को मिली अस्पताल से छुट्टी, घर पर होगा इलाज; परिवार ने कहा- शुक्रिया

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिश्ता

विजय और रश्मिका की जोड़ी को दर्शक 2018 की फिल्म गीता गोविंदम और 2019 की फिल्म डियर कॉमरेड से ही पसंद करने लगे थे। रश्मिका ने 2018 में कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी थी। विजय और रश्मिका कई बार एक-दूसरे के साथ देखे गए लेकिन दोनों ने हमेशा कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। कब उनकी दोस्ती प्यार में बदली, इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- गोविंदा को अचानक अस्पताल में क्यों कराना पड़ा भर्ती? दोस्त ने बताई पूरी कहानी

शादी की तैयारी

इस साल अक्टूबर में विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा था कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई हो चुकी है। टीम ने यह भी बताया कि दोनों फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, अब तक विजय या रश्मिका ने अपने रिश्ते पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें