फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: द पास्ट इकोज' को लेकर चर्चा में है। उन्हें हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात की।
वह पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में थे। इसी दौरान उनका पहली पत्नी अदिति से तलाक भी हुआ था। विक्रम ने सुष्मिता को उनकी डेब्यू फिल्म 'दस्तक' के दौरान डेट किया था।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड मूवी obsession में क्या है खास? शोज है हाउसफुल
विक्रम ने सुष्मिता संग अफेयर पर दिया रिएक्शन
'दस्तक' में विक्रम भट्ट महेश भट्ट के असिस्टेंट थे। हालांकि विक्रम और सुष्मिता का रिश्ता ज्यादा नहीं चला था। विक्रम से सुष्मिता संग उनका रिलेशनशिप कैसा था? इस पर अपना रिएक्शन दिया है। विक्रम ने ललित मोदी की तरह सुष्मिता की तारीफ की है। ललित ने अपने इंटरव्यू में आया था सुष्मिता ही हमेशा बिल देती थी। वह गोल्ड डिगर नहीं है। जब विक्रम से पूछा गया कि आपका सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप था।
इसका जवाब देते हुए विक्रम ने कहा, 'मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे। मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था लेकिन मेरा पास पैसे नहीं थे। मैं टूट गया था। मुझे याद है कि मेरे पास सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं थे। मैं फकीर की तरह रहता था।' सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, 'मेरी जिंदगी में जो भी आया उसने मुझे हमेशा दिया है। जब मैं पीछे देखता हूं। मेरे मन में हर किसी के लिए प्यार है। किसी ने प्यार दिया, किसी ने वक्त दिया, किसी ने सीख दी।'
यह भी पढ़ें: 'पेड्डी' में जाह्नवी ने बोल्ड सीन्स पर जताई थी आपत्ति, वायरल हुआ चैट
सुष्मिता सेन के अलावा विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल को 2002 से 2007 तक डेट किया था। उन्होंने कहा, 'मेरी फिल्म ने सर्वाइव किया लेकिन रिलेशनशिप ने नहीं। मेरी फिल्म ने जरूर कुछ सही किया होगा।उदाहरण के लिए जेल में मुझे कोई नहीं जानता था। कई लोग जब मेरी फिल्में रिलीज हुई थी तब पैदा भी नहीं हुए थे लेकिन उन्होंने मेरी फिल्में देखी थी। तो मुझे पता है कि मैंने क्या जीता है। आपकी मेहनत की जीत हुई है।'