logo

ट्रेंडिंग:

विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट, फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

सिंगर विशाल ददलानी के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनका एक्सीडेंट हो गया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Vishal Dadlani,

विशाल ददलानी (Photo Credit: Vishal Dadlani Insta Handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

सिंगर विशाल ददलानी ने हाल ही में शेखर रविजानी के साथ पुणे कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया है। सिंगर ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लगाई और फैंस को इस अपडेट के बारे में जानकारी दी। हालांकि उन्होंने एक्सीडेंट का कारण नहीं बताया है। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

विशाल ने लिखा, 'मेरी बुरी किस्मत, मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी नाचता हुआ वापस लौटूंगा। आपको जानकारी देता रहूंगा। पुणे आपसे जल्दी मिलता हूं'। 

 

ये भी पढ़ें- 140 लड़ाइयां, मुगलों से पंगा और दर्दनाक मौत, 'छावा' असली कहानी क्या है

 

विशाल ददलानी का हुआ एक्सीडेंट

 

 

 

पोस्ट में बताया गया कि विशाल और शेखर का म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है। हमें आपको बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि विशाल और शेखर का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक कैंसिल हो गया है। ये शो 2 मार्च 2025 को होने वाला था। ये शो एक्सीडेंट की वजह से कैंसिल किया गया है। आपको बता दें कि विशाल का इलाज चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें- 'ऐसे लोगों को मारना चाहिए, गधे पर बैठाकर घुमाओ', रणवीर पर भड़के मुके

 

फैंस कर रहे हैं विशाल के जल्द ठीक होने की दुआ

पोस्ट में ऑर्गनाइजर ने आगे कहा कि टिकट के पैसे जल्द रिफंड हो जाएंगे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है। फैंस जानना चाहते हैं कि सिंगर को क्या हुआ है। इसी के साथ कमेंट में उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। विशाल और शेखर इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कम्पोजर्स हैं। दोनों ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। विशाल इन दिनों 'इंडियन आइडल' शो के जज हैं। उनके साथ श्रेया घोषाल और बादशाह भी इस शो को जज कर रहे हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap