logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' चर्चा में क्यों? 250 मिलियन डॉलर में बनी है फिल्म

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म का बजट करीब 250 मिलियन डॉलर है। आइए जानते हैं क्या है फिल्म की कहानी?

the odyssey

द ओडिसी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की साल 2023 में फिल्म 'ओपेनहाइमर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। अब वह अपनी नई फिल्म 'द ओडिसी' लेकर आए हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की जबरदस्त तारीफ मिली है। इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, एनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन मुख्य भूमिका में हैं।

 

इस फिल्म का बजट $250 मिलियन है। यह एक बिग बजट मूवी है जो होमर की मशहूर ग्रीक कविता ओडिसी पर बनी है। नोलन ने इस महाकाव्य को शानदार तरीके से पर्दे पर पेश किया है। उन्होंने एक ऐसी दुनिया को रचा है जिसमें आप खो जाएंगे। आइए जानते हैं इस फिल्म की कहानी क्या है?

 

यह भी पढ़ें: 'जुगनी' गाने में अश्लीलता देख भड़के लोग, जैकलीन फर्नांडिस और बी प्राक हुए ट्रोल

क्या है 'द ओडिसी' की कहानी?

फिल्म की कहानी इथाका के राजा ओडिसिसय (मैट डेमन) के साथ शुरू होती है जो ट्रॉय की लड़ाई जीतकर अपने साथियों के साथ घट लौटने की है लेकिन यह यात्रा इतनी लंबी और मुश्किल हो जाती है कि उसे 20 साल लग जाते हैं। इस सफर में उनका सामना साइक्लोप्स (एक आंख वाला विशाल दैत्य), अपनी मधुर आवाज से पागल कर देने वाली राक्षसी सिरेंस और इंसानों को जानवर बना देने वाली जादूगरनी सर्सी से होती है।

 

ओडिसिसय अपनी इस लड़ाई में चतुराई और बहादुरी का परिचय देता है। इस लड़ाई में वह अपने साथियों को धीरे-धीरे करके खोने लगते हैं। ओडिसिसय के प्यार में कैलिप्सो नाम की दीप की देवी पड़ जाती है और वही उसे इतने लंबे अरसे तक फंसा कर रखती है। 

 

यह भी पढ़ें: 'रूपा-वूपा के बारे में बात मत करो', गोविंदा की कमबैक फिल्म पर बोलीं सुनीता

 

दूसरी तरफ राजा ओडिसिसय की पत्नी पेनेलोप (ऐनी हैथवे) और बेटे टेलीमैक्स (टॉम हॉलैंड) पर राजपाठ को संभालने की जिम्मेदारी होती है। ओडिसिसय के 20 साल तक वापस नहीं आने पर पेनेलोप पर दोबारा शादी करने का दबाव बनाया जाता है। दोनों इन मुश्किलों से कैसे निकलते हैं? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म में हर कलाकार ने शानदार काम किया है।

फिल्म ने भारत में कमाए 20 करोड़ रुपये

भले ही लोग इस कहानी के बारे में जानते हैं लेकिन क्रिस्टोफर नोलन आपको इस फिल्म के जरिए उस दुनिया में ले जाते हैं। यह फिल्म करीब तीन घंटे की है लेकिन एक पल के लिए भी आपकी दिलचस्पी कम नहीं होती है। फिल्म का क्लाइमेक्स शानदार है। इस फिल्म में समुद्र की ऊंची लहरें, विशाल जहाज और युद्ध के सीन्स कमाल के हैं। भारत में फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें