'बिग बॉस 20' का आगाज हो गया है। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्शिफा खान भी शामिल हुई हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनके फॉलोअर्स के बारे में जानकर खुद
सलमान खान
भी हैरान हो गए थे। सोशल मीडिया चलाने वालों के लिए अर्शिफा नया नाम नहीं है लेकिन टीवी के दर्शक उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।
अर्शिफा इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने से पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी पर काम कर चुकी थीं। टीवी पर काम करने की वजह से अर्शिफा की पढ़ाई का नुकसान हो रहा था। इस वजह से अर्शिफा ने टीवी से ब्रेक ले लिया। टीवी छोड़ने के बाद वह टिक टॉक पर वायरल हुईं जिसकी वजह से उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: 'रणबीर कपूर नहीं हो सकते हैं राम', रामानंद सागर के पोते ने जताई नाराजगी
अर्शिफा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था काम
अर्शिफा के इंस्टाग्राम पर 29.2 मिलियन फॉलओअर्स हैं। इस मामले में वह कई बॉलीवुड स्टार्स से आगे है। इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार
अल्लू अर्जुन
से लेकर करीना कपूर तक का नाम शामिल है। कई लोगों के लिए अर्शिफा हमेशा 'एक वीर की अरदास वीरा' की गुंजन ही रहेंगी लेकिन उनकी शख्सियत इससे कहीं ज्यादा है। वह पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने कई टीवी शोज और म्यूजिक एल्बम में काम किया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
अर्शिफा का जन्म 3 अप्रैल 2004 को शाहजहांपुर के उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने साल 2012 में टीवी शो 'छल शह और मात' से डेब्यू किया था। उनके काम को पहचान 'एक वीर की अरदास वीरा' से मिली थी। इसके बाद वह 'जीनी और जूजू', 'उतरन', 'ये है मोहब्बतें', 'गंगा' और 'मेरी दुर्गा' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'क्राइम पेट्रोल' और 'पापा बाय चांस' के कुछ एपिसोड्स में भी नजर आईं।
यह भी पढ़ें: दशकों बाद बदलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ठिकाना, गुजरात में होगा समारोह
अर्शिफा टिकटॉक पर थी फेमस
अर्शिफा शोबिज इंडस्ट्री में एक दम से नहीं आई। वह बचपन में अपनी मां के साथ सेट पर आती थी। उनकी धीरे-धीरे ऐक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ने लगी। उनके पिता राशिद खान बिजनेसमैन है और उनकी एक बहन है। टेलीविजन पर वह पहले से ही फेसम थी लेकिन सोशल मीडिया की वजह से एक नया मौका मिला। वह टिकटॉक पर बहुत ज्यादा फेमस थी। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते थे। टिकटॉक बंद होने के बाद भी अर्शिफा ने कॉन्टेंट बंद नहीं किया। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं।