logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं बिगबॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा?

करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के विजेता बन गए हैं। विवियन डीसेना और रजत दलाल को पीछे छोड़कर उन्होंने 50 लाख रुपये का पुरस्कार जीत लिया है।

Big Boss

बिगबॉस 18 का ग्रैंड फिनाले। (Photo Credit: Jio TV)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 जीत चुके हैं। 104 दिनों तक चले इस शो में इस सीजन में ड्रामा, टास्क, हंगामा और लड़ाइयों के बाद उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी मिल गई है। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में दो फाइनलिस्ट सामने आए। करणवीर सिंह और विवियन डीसेना के बीच ही ट्रॉफी की रेस चली।

सलमान खान ने शानदार अंदाज में विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के हाथ उठाए लेकिन अंत में ऐलान किया कि ट्रॉफी करणवीर मेहरा की होगी। विजेता का चयन दर्शकों के वोटों के आधार पर किया गया है।

बिग बॉस 18 के विजेता के तौर पर करणवीर मेहरा को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। बिग बॉस के घर के शानदार इंटीरियर से मिलती-जुलती एक ट्रॉफी उनके नाम हो गई है। मुनवर फारुकी, एमसी स्टेन और तेजस्वी प्रकाश के साथ वे भी अब विनर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

कौन हैं करणवीर मेहरा?
करणवीर मेहरा टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में से एक हैं। उन्होंने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत रिमिक्स शो से की थी। उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित बीवी और मैं में भी काम किया था। रागिनी MMS, मेरे डैड की मारुती, ब्लड मनी, बदमाशियां और आमीन जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।

करणवीर खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर भी रहे हैं। उन्होंने पहली शादी देविका मेहरा से की थी। 2009 से लेकर 2018 तक उनकी शादी चली फिर तलाक हो गया। उन्होंने दूसरी शादी निधि सेठ से साल 2021 में की, 2023 में तलाक हो गया। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़े-लिखे हैं। 

कैसे हुई फिनाले की शुरुआत?
सलमान खान ने सभी टॉप 6 फाइनलिस्ट के परिवारों के भावनात्मक संदेशों के साथ ग्रैंड फिनाले की शुरुआत की। इसके बाद और फाइनलिस्ट और अन्य प्रतियोगियों ने डांस परफॉर्मेंस में हिस्सा लिया। फिर एलिमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। ईशा सिंह सबसे पहले एलिमिनेट हुईं और छठे स्थान पर रहीं। चुम दरंग का भी यही हाल हुआ।

फिल्म स्टार जुनैद खान और खुशी कपूर भी इस फिनाले में नजर आए। उन्होंने अपनी फिल्म लवयापा का प्रमोशन भी किया। अविनाश मिश्रा ग्रैंड प्राइज की दौड़ से बाहर होने वाले तीसरे फाइनलिस्ट थे। रजत दलाल भी टॉप 3 में पहुंचने के बावजूद बाहर हो गए। आमिर खान भी यहां मौजूद रहे। आमिर खान भी शामिल थे। जुनैद खान, ख़ुशी कपूर और वीर पहाड़िया भी नजर आए।

Related Topic:#Bigg Boss 18

और पढ़ें