logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं साहिबा बाली जिन्हें डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर?

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने दोनों की डेटिंग की खबर को हवा दी है।

Arjun Kapoor and Sahiba Bali

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। गुरुपुरब के मौके पर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और ऐक्ट्रेस साहिबा बाली ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों साथ में पोज देत नजर आ रहे हैं। इस फोटो के वायरल होने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें फिर से चर्चा में आ गई हैं।

 

दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं हैं लेकिन इस नई तस्वीर ने उनके साथ होने की खबर को फिर से चर्चा में ला दिया है। साहिबा बाली ने गुरुपुरब के मौके पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर वह और अर्जुन सिर ढके हुए एक साथ पोज दे रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: सुबह 10 बजे आना, 2 दिन रिहर्सल, 'मदिरापान' गाने के लिए सलमान ने बदला पैटर्न

साहिबा ने अर्जुन संग शेयर की तस्वीर

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, 'मैंने उसका आधा प्रसाद भी खा लिया।' इस तस्वीर और कैप्शन ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। इस फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गुरुपुरब पर साहिबा ने अपने रिलेशनशिप को सॉफ्ट लॉन्च किया है। कुछ का कहना है कि दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

 

ऐसा पहली बार नहीं है जब साहिबा और अर्जुन की डेटिंग की अफवाहें उड़ी हैं। इससे पहले दोनों को साथ में जुलाई 2026 में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेल गए वनडे मैच के दौरान देखा गया था। इसके बाद साहिबा ने अर्जुन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। उन्होंने अर्जुन की एक तस्वीक पोस्ट करते हुए उन्हें सबका बेस्टी बताया था। इस पोस्ट ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा था।

 

यह भी पढ़ें: 'ओ साथी रे' का ट्रेलर रिलीज, इम्तियाज अली की सीरीज में दिखेगा लव ट्राएंगल

कौन हैं साहिबा बाली?

साहिबा बाली अभिनेत्री, होस्ट, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, कॉन्टेंट क्रिएटर और पूर्व ब्रांड मार्केटर हैं। उन्हें सबसे पहले डिजिटल कॉन्टेंट से मिली जिसके बाद उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और टेलीविजन होस्टिंग की इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने 2017 में डियर माया से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद लैला मजनू (2018), अमर सिंह चमकीला (2024) और एवरीवन कैन डिजाइन (2026) में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है। शार्क टैंक 4 की होस्ट भी रह चुकी हैं और स्पोर्ट्स प्रेजेटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 871K फॉलोअर्स है।

Related Topic:#Arjun Kapoor

और पढ़ें