'बिग बॉस 20' में पॉपुलर यूट्यूबर स्काउट ओपी ने हिस्सा लिया। शो में वह अपनी गेम से ज्यादा पंजाबी ऐक्ट्रेस लव गिल संग अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में है। शो पर स्काउट ने लव को अपनी बहन माना था लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने लोगों को हैरान कर दिया। अब इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी नजर आईं।
काशवी ने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा कि बाहर उनकी इमेज खराब हो रही है। शो पर काशवी ने स्काउट को लव से दूर रहने की वॉर्निंग दी है। कशवी ने जिस तरह से चीजों को स्काउट को डांट लगाई। लोगों को वह पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग कशवी के बारे में जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: शिल्पा राव की लाइव परफॉर्मेंस रोकी, हिमेश रेशमिया को मौका, क्यों छिड़ी बहस?
कौन हैं काशवी हीरानंदानी?
काशवी हीरानंदानी जिन्हें काशप्लेज के नाम से जाना जाता है। वह गेमिंग कॉन्टेंट क्रिएटर, स्ट्रीमर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी है। वह बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया और कॉल ऑफ ड्यूटी से जुड़े अपने गेमिंग वीडियो, लाइवस्ट्रीम और कॉन्टेंट के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह स्काउट संग अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह गेमिंग की दुनिया में अपनी मेहनत से अपना नाम बना रही हैं। स्काउट काशवी से ज्यादा पॉपुलर है। गेमिंग कम्युनिटी में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह 29 साल की हैं। उनका जन्म में मुंबई में हुई है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
काशवी ने स्काउट और लव के विवाद के चलते कुछ समय के लिए लाइव स्ट्रीमिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह स्काउट को सपोर्ट कर रही हैं। हालांकि कुछ फैंस ने काशवी को स्काउट से ब्रेकअप करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: 'मेरा परिवार शर्मिंदा है', लव संग स्काउट के रिलेशनशिप पर भड़कीं गर्लफ्रेंड कशवी
स्काउट ने लव के लिए किया था इजहार
स्काउट ने शो पर यंग डीएसए के सामने लव के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था। इसके बाद से दोनों के कई वीडियो वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो पर लोगों का कहना है कि लव और स्काउट का रिश्ता भाई बहन जैसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है।