कॉमेडियन
समय रैना
का शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है। जिसके हालिया एपिसोड में पैनलिस्ट के रूप में नजर आईं स्टैंड-अप कॉमेडियन और इंटरनेट पर्सनैलिटी शेरोन वर्मा ने अपने बेबाक जवाबों से शो के होस्ट समय रैना को भी चुप करा दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शो के हालिया एपिसोड में अर्चना पुरन सिंह और ओरी भी पैनलिस्ट के तौर पर नजर आए। शेरोन ने इस शो के सीजन 2 में वापसी की लेकिन इस बार वो कंटेस्टेंट नहीं बल्कि समय रैना के साथ पैनलिस्ट के तौर पर नजर आई। शो के दौरान वह और समय एक दूसरे को जमकर रोस्ट करते दिखे। लेटेस्ट एपिसोड में शुरुआत में समय ने शेरोन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा ट्रोल क्यों हो रही हैं? जवाब हुआ वायरल
समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच रोस्टिंग
इसके बाद समय ने शेरोन को रोस्ट करना शुरू कर दिया और उनके बिहारी होने को लेकर मजाक भी किया। समय रैना ने शेरोन को रोस्ट करते हुए कहा कि वह इतनी बिहारी है कि उसे लगता है इबोला का मतलब किसी ने कुछ कहा है। इसके बाद समय ने फिर शेरोन को लेकर मजाक किया और कहा कि शेरोन वर्मा एक बिहारी है जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई है, बस बिहारी चीजें।
इस पर शेरोन ने भी तुरंत पलटवार किया और समय की कश्मीरी जड़ों पर मजाक करते हुए कहा कि समय इतना कश्मीरी है कि उसे स्टोन होना पसंद है। शेरोन ने अपने आखिरी जवाब से बाजी पलट दी। शेरोन ने कहा कि कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा है। शेरोन के इस जवाब के बाद समय एकदम चुप हो गए। दोनों की यह मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फैंस ने शेरोन की खूब तारीफ की है। शो के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
यह भी पढ़ें: कंगना ने कृति सैनन के रक्षाबंधन ऐड पर उठाए सवाल, बोलीं- बिकनी क्यों पहनी?
कौन हैं शेरोन वर्मा?
शेरोन वर्मा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं। वह 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं जहां उन्होंने बिहार से होने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडी की थी। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के पहले सीजन में शेरोन ने अपने फॉर्म में खुद को 'वीक इंडिपेंडेंट वुमन' बताया था। इस शो के बाद शेरोन वर्मा ने दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली।
शेरोन के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से फॉलोअर्स हैं। स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया पर पहचान बनाने से पहले शेरोन वर्मा ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार और द रैबिट होल में सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया है। इसके अलावा वो हैशटैग ऑरेंज में कॉपीराइटर भी रह चुकी हैं।