नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' और 'पार्वती' गाना काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस फिल्म के छोटे से छोटे क्लिप भी खूब चर्चा में है।
यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के 2 हफ्ते तक इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा। एक दम से फिल्म चर्चा में आई और सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक पहुंचने लगे। इस फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने भारत में 40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो फिल्में जिनके नाम रिलीज से पहले कई बार बदले, आखिर क्यों हुआ ऐसा?
कौन हैं शोभिनव सत्या?
इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है जिनकी एक्टिंग की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं। शोभिनव सत्या की बतौर अभिनेता उनकी यह पहली फिल्म है। इससे पहले उन्होंने कैमरे की पीछे की बारीकियां सीखी हैं।
IMDB के अनुसार शोभिनव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। उन्होंने इस दौरान फिल्म बनाने का तरीका समझा और इसका फायदा उन्हें ऐक्टिंग में भी मिला। 2019 में उन्होंने वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में ट्रेनी असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। 2025 में उन्होंने टीवी शो 'सीआईडी' के कुछ एपिसोड्स में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।
यह भी पढ़ें: सलमान खान का राम बनने का सपना क्यों रह गया अधूरा? दो बार मिला था मौका
शोभिनव की सादगी और टैलेंट को देखते हुए निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने उन्हें पर्दे पर बाबा नीम करोली बाबा का किरदार निभाने का मौका दिया। फिल्म में उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव के लक्ष्मण नारायण शर्मा का कहानी दिखाई गई है जो आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से मशहूर हुए। फिल्म में उनके आध्यात्मिक सफर को दिखाया गया है।