logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं यश जिनसे सिंगर ध्वनि भानुशाली ने की सगाई?

सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड यश से सगाई कर ली है। उन्होंने हाल ही में अपने सगाई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Dhvani Bhanushali and yash bhanushali

ध्वनि भानुशाली और यश भानुशाली, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सिंगर ध्वनि भानुशाली बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्होंने 'दिलबर' और 'वास्ते' जैसे हिट गाने गाए हैं। अब ध्वनि ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली है। ध्वनि ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।  

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ध्वनि ने बॉयफ्रेंड को कपकेक बताया है। तस्वीरों में कपल रोमांटिक होते नजर आ रहा है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि ध्वनि के मंगेतर कौन है?

 

यह भी पढ़ें: रावण की आवाज बने शरद केलकर, दमदार ऐक्टर फिर भी क्यों बनकर रह गए डबिंग आर्टिस्ट?

ध्वनि भानुशाली ने कर ली सगाई

पहली फोटो में ध्वनि अपने मंगेतर को गले लगाते नजर आईं। दूसरी फोटो में यश, ध्वनि के गाल पर किस करते दिखे। तीसरी फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। चौथी तस्वीर में ध्वनि अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए ध्वनि ने लिखा, 'मुझे अपनी जिंदगी का कपकेक मिल गया है। मैंने 'हां, कह दिया'। 

 

View on Instagram

कौन हैं यश भानुशाली?

यश भानुशाली गेमिंग फील्ड से आते हैं। उनके बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 18.1K लोग फॉलो करते हैं। हालांकि यश और ध्वनि एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। यश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यश और ध्वनि की कई तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश लग रहे हैं। फैंस दोनों को जिंदगी के नए पड़ाव के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी अपने शादी की डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

 

ध्वनि के इंस्टाग्राम पर 7.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्हें 'वास्ते' गाने से पॉपुलैरिटी मिली थीं। इसके बाद उन्होंने 'ले जा रे', 'नयन', 'कोका', 'इशारे तेरे' और 'साइको सैयां' समेत कई गाने गाए हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें