logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन थीं कुमुद राणे जिनके निधन पर आंसू नहीं रोक पाए सलमान खान? वायरल हुए वीडियो

सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो चुका है। उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान पहुंचे थे, जहां वह भावुक होकर रोते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Salman Khan and Kumud Rane

सलमान खान और कुमुद राणे, Photo Credit- Social Media

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान की आंखें नम नजर आ रही हैं। सलमान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो चुका है। उनके अंतिम संस्कार में सलमान समेत उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। वहां सलमान अपनी दोस्त के शव को देखकर खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक हो गए। इसी वीडियो को देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर कुमुद राणे कौन थीं?

 

कुमुद के अंतिम संस्कार में सलमान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ उनकी मां सलमा खान भी पहुंची थीं। सभी कुमुद के निधन से भावुक नजर आए। कुमुद राणे फिल्म इंडस्ट्री से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी थीं लेकिन वह सलमान खान की बेहद करीबी दोस्त थीं। वह सलमान की कई पार्टियों में भी नजर आती थीं। सलमान खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य लोगों ने भी कुमुद के निधन पर दुख जताया है।

 

यह भी पढ़ें: गुल्लक 5 रिव्यू: मिश्रा परिवार ने इस बार धमाल किया या फ्लॉप हो गए?

कौन थीं कुमुद राणे?

कुमुद राणे ने वर्ष 2005 में दुबई में एक लग्जरी ब्यूटी लाउंज और सैलून की स्थापना की थी। वह 'रेने ब्यूटी बार' की संस्थापक थीं। कुमुद सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थीं, जहां वह अपने लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। फिलहाल उनके निधन का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है। सलमान खान के अलावा संजय कपूर ने भी कुमुद राणे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।'

 

यह भी पढ़ें: क्या 'पेड्डी' फिल्म में जाह्नवी कपूर को किया गया ऑब्जेक्टिफाई? फैंस ने उठाए सवाल

सलमान का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सलमान खान कुमुद राणे के घर से बाहर निकल रहे हैं और उनकी आंखें नम हैं। इस वीडियो को देखकर सलमान के कई फैंस भी भावुक हो गए।

 

वीडियो के कमेंट बॉक्स में पूजा शर्मा ने लिखा, 'अपनों का जाना इंसान को तोड़ ही देता है, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो। सलमान का रोना भी यही दिखाता है कि वह कुमुद के बहुत अच्छे दोस्त थे।'

वहीं दूसरे यूजर अजाज अहमद ने लिखा, 'कोई कितना भी मजबूत और पत्थर दिल क्यों न हो, अपनों को खो देना इंसान को तोड़ ही देता है।'


और पढ़ें