logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'3 इडियट्स का सोनम वांगचुक से कोई लेना-देना नहीं', वायरल हो गया आमिर खान का बयान

सोनम वांगचुक, वैकल्पिक शिक्षा के पक्षधर हैं। नए खोज, इनवोशन पर उनका जोर रहा है। '3 इडियट्स' का किरदार उनसे प्रभावित होने के दावे किए जाते हैं।

Sonam Wangchuk and Aamir Khan AI Image ChatGPT

सोनम वांगचुक और आमिर खान। AI एडिट। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि '3 इडियट्स' के 'फुंसुक वांगडू' का किरदार सोनम वांगचुक से प्रभावित नहीं है। वह फिल्म के दौरान, उनके बारे में जानते भी नहीं थे। फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान का 'फुंसुक वांगडू' किरदार, सोनम वांगचुक से प्रभावित नहीं था। उन्होंने दावा किया है कि फिल्म बनाते वक्त उनके बारे में कोई जानकारी तक नहीं थी। आमिर खान ने जंतर मंतर पर बीते 20 दिनों से धरने पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल पर अपनी राय भी दी है।

 

हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म '3 इडियट्स' का मुख्य किरदार फुंसुक वांगडू सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है। आमिर ने साफ कहा है कि फिल्म बनाते समय न उन्हें, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी को सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी थी। 

यह भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान हटाओ, सोनम वांगचुक लाओ', कौन सा दांव खेल रहे अरविंद केजरीवाल?

'गलतफहमी है सोनम वांगचुक को फुंसुक वांगडू मानना'

आमिर खान, फिल्म अभिनेता:-
यह सच नहीं है। मैं सोनम वांगचुक को तब नहीं जानता था। मैंने चतुर का एक वीडियो देखा, वह गलत हैं। चतुर ऐसा सोचते हैं लेकिन मैं आपसे कह रहा हूं कि न मैं, न राजू, न ही लेखक को उनके बारे में पता था। सोनम अच्छा कर रहे हैं, उन्हें किरदार की जरूरत नहीं है। मुझे उनकी सेहत की चिंता है। 

आमिर खान ने उन्होंने कहा कि यह एक गलतफहमी है। आमिर ने यह भी बताया कि सोनम वांगचुक ने खुद भी यह साफ किया था कि फिल्म का किरदार उन पर आधारित नहीं है। '3 इडियट्स' में चतुर का रोल करने वाले ओमी वैद्या ने हाल में सोनम वांगचुक का समर्थन किया था, जिसके बाद आमिर पर सवाल उठने लगे थे। 

'सोमन वांगचुक से नहीं प्रभावित है फुंसुक वांगडू का किरदार'

ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो आमिर ने साफ कहा, 'सोनम वांगचुक अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें 3 इडियट्स के किरदार पर आधारित होने की जरूरत नहीं है, फिर भी हम उनका सम्मान करते हैं।'

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ जोशी ने कहा, 'यह सवाल पूछने के लिए धन्यवाद। हालांकि, उनका जवाब निराशाजनक था।'

 

सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर आमिर ने चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'हम सभी उनकी सेहत और जान को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि वे अपना अनशन खत्म कर लेंगे और अपनी देखभाल करेंगे।'

यह भी पढ़ें: 9 किलो वजन घटा, यूरिक एसिड बढ़ गया, अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत?

आमिर के बयान पर लोग क्या कह रहे हैं?

आमिर खान के बयान पर कुछ लोगों ने निराशा जाहिर की है। लोगों का कहना है कि आमिर खान को सोनम वांगचुक के साथ खड़ा होना चाहिए लेकिन वह कूटनीतिक जवाब देकर इसे टाल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि असली फुंसुक वांगडू सोनम वांगचुक ही हैं। इस वक्त पूरे देश को उनके साथ खड़े होने की जरूरत है। 


और पढ़ें