logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करण की फिल्म 'तख्त' क्यों हुई थी बंद? 6 साल बाद माहीर पांधी ने खोल राज

करण जौहर की फिल्म तख्त बंद हो गई थी। अभिनेता माहीर पांधी ने सालों बाद बताया कि आखिर क्यों इस फिल्म को बंद करना पड़ा?

karan johar takht movie

करण जौहर फिल्म तख्त पोस्टर, Photo Credit: social media

करण जौहर ने साल 2019 में फिल्म 'तख्त' की अनाउसमेंट की थी। यह एक बिग बजट फिल्म थी जो रिलीज होने से पहले बंद हो गई। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी जो 2020 में फ्लोर पर आने वाली था। 'तख्त' में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनकर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थे। एक फिल्म में इतने सारे स्टार्स एक साथ नजर आने वाले थे। इस फिल्म को लेकर दर्शख काफी ऐक्साइटेड थे।

 

इस फिल्म में अभिनेता माहिर पांधी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थे। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों इस फिल्म को बीच में ही बंद करना पड़ा? 6 साल बाद इस सवाल का जवाब मिला है।

 

यह भी पढ़ें: 'फैशन' के बाद कंगना के पास नहीं था काम, स्ट्रगल के दिनों को किया याद

क्यों बंद हुई थी 'तख्त'?

माहीर ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में बताया कि इतने सारे ऐक्टर्स की डेट को साथ में मैनेज करना बहुत ही मुश्किल है। इस वजह से फिल्म बंद हो गई। उन्होंने आगे कहा, 'तख्त कोई सामान्य फिल्म नहीं थी। यह मिस्टर यश जौहर का आखिरी ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसका इतिहास से जुड़ाव था। जब आप स्क्रिप्ट को इतिहास के हिसाब से लिखते हैं तो उसके फैक्ट्स में बदलाव नहीं कर सकते हैं। जब कोरोना आ गया तो चीजें और मुश्किल हो गई और सभी ऐक्टर्स की डेट्स को मैनेज करना मुश्किल हो गया। अगर आप इस फिल्म को 2 साल बाद भी प्लान करते तब भी सभी कलाकारों को साथ लाना नामुमकिन है।'

 

माहीर ने आगे कहा, 'अगर आज तख्त को दोबारा बनाने की कोशिश करते हैं तो फिल्म की स्क्रिप्ट को दोबारा लिखना पड़ेगा क्योंकि अब ऑडियंस पूरी तरह से बदल गई है। मैं तो उस सपने को जीने लगा था। मुझे पार्टी में बुलाया जा रहा था। मेरा सभी लोगों ने अच्छे से स्वागत किया था। अगर आज मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तब मुझे दुख होता है कि वह धर्मा प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: जावेद जाफरी की पत्नी संग हुई थी 16 Cr की ठगी, BMC का अफसर हुआ सस्पेंड

'तख्त' की कहानी

'तख्त' की कहानी मुगल सम्राज्य पर थी जिसमें शाहजहां का शासन काल खत्म हो रहा था और तख्त के सिए औरंगजेब और दारा शिकोह में हुई लड़ाई पर आधारित थी। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था।


और पढ़ें