आलिया भट्ट
और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह पहली स्पाई थ्रिलर वुमन सेंट्रिक फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। बॉलीवुड में इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में बनाई गई हैं जिनकी कहानी पूरी तरह से महिलाओं पर आधारित है।
इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है। साथ ही इन फिल्मों में महिलाओं के किरदार को मजबूती से पर्दे पर पेश किया गया है। इस लिस्ट में 'मर्दानी 3', 'राजी', 'स्त्री 2' समेत तमाम फिल्मों का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'अल्फा' में आलिया पड़ीं फीकी, शरवरी ने लूटी लाइमलाइट, फिल्म की कहानी है बोरिंग
इन हीरोइनों ने अपने दम पर चलाई फिल्म
मर्दानी 3
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने दमदार किरदार निभाया है। 'मर्दानी' के सभी पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 78 से 80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
स्त्री 2
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। हॉरर-कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 857 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म के अगले पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
लोका: चैप्टर 1
'लोका: चैप्टर 1' एक महिला सुपर हीरो बेस्ड फिल्म है। इस मलयालम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 303 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म में निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका निभाई है।
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में आलिया ने गंगूबाई का मुख्य किरदार निभाया था। उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें: क्या ऋतिक से एक्स वाइफ सुजैन ने मांगी थी 400 करोड़ की एलिमनी? बहन ने दिया जवाब
राजी
आलिया भट्ट ने फिल्म 'राजी' में भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। उनके काम की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। राजी में आलिया के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
दंगल
आमिर खान
की फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी। इस फिल्म में गीता और बबीता फोगाट की कहानी को दिखाया था। कैसे उन्होंने मुश्किल को पार करके देश के लिए रेसलिंग में मेडल जीता था।