logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AI बदल रहा Fashion Photoshoot का तरीका, अब कैसे तैयार हो रहे हैं नए कैंपेन?

AI की मदद से फैशन कैंपेन तैयार करने का तरीका बदल रहा है। अब कंपनियां कम समय में अलग-अलग मॉडल, पोज और बैकग्राउंड वाली तस्वीरें तैयार कर रही हैं।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फैशन की दुनिया में अब कपड़ों के फोटोशूट और विज्ञापन तैयार करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले किसी नए कपड़े या कलेक्शन को प्रमोट करने के लिए मॉडल, फोटोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट, स्टाइलिस्ट और पूरी प्रोडक्शन टीम की जरूरत होती थी। इसके साथ स्टूडियो या लोकेशन, कैमरा, लाइटिंग, आने-जाने और दूसरे इंतजामों का खर्च भी जुड़ जाता था लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इस पूरी प्रक्रिया के कई काम कम समय और कम खर्च में किए जा रहे हैं। कंपनियां अब डिजिटल मॉडल और AI से तैयार तस्वीरों की मदद से अपने कपड़ों को अलग-अलग अंदाज में दिखा रही हैं।

 

इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा फैशन कैंपेन और विज्ञापनों में दिखाई दे रहा है। पहले एक ही कपड़े की अलग-अलग तस्वीरें लेने के लिए मॉडल और पूरी टीम के साथ अलग-अलग सेट या लोकेशन पर शूट करना पड़ता था। अब AI की मदद से एक ही कपड़े की अलग-अलग मॉडल, बैकग्राउंड, पोज और लुक वाली तस्वीरें बनाई जा सकती हैं। इससे एक ही प्रोडक्ट के लिए कई तरह की तस्वीरें कम समय में तैयार हो जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: Polka Dots से लेकर Boots तक, पुराने फैशन को नए अंदाज में अपना रहे Gen Z

 

AI के इसी इस्तेमाल की वजह से बड़े फैशन ब्रांड भी इस तकनीक को आजमा रहे हैं। कुछ कंपनियां असली मॉडल की डिजिटल कॉपी यानी डिजिटल ट्विन का इस्तेमाल कर रही हैं जबकि कुछ ब्रांड AI से पूरी तरह नए मॉडल और विजुअल तैयार कर रहे हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि फोटोशूट में लोगों की जरूरत खत्म हो गई है। कपड़ों को सही तरीके से दिखाने, कैंपेन का आइडिया तय करने और तस्वीरों को ठिक करने में डिजाइनर और दूसरी टीम अभी भी काम करती है।

पहले फैशन कैंपेन में कहां-कहां होता था खर्च?

पहले किसी फैशन कैंपेन की शूटिंग के लिए कई लोगों की जरूरत होती थी। सबसे पहले मॉडल को बुलाया जाता था। इसके बाद फोटोग्राफर, मेकअप करने वाले, बालों की स्टाइलिंग करने वाले और कपड़ों को तैयार करने वाली टीम काम करती थी। इन सभी लोगों का अलग-अलग खर्च होता था।

 

शूट के लिए स्टूडियो या कोई दूसरी जगह भी बुक करनी पड़ती थी। इसके साथ कैमरा, लाइट और बाकी सामान का इंतजाम करना होता था। अगर शूट किसी दूसरी जगह पर किया जा रहा है तो मॉडल और पूरी टीम के आने-जाने, रहने और खाने का खर्च भी बढ़ जाता था। इसलिए एक फैशन कैंपेन में सिर्फ मॉडल की तस्वीर लेने का खर्च नहीं होता बल्कि इसके पीछे पूरी टीम, जगह और कई दूसरी चीजों पर भी पैसा खर्च होता है।

AI से कैसे कम हो रहा खर्च?

AI आने के बाद कैंपेन के कुछ हिस्सों को डिजिटल तरीके से तैयार किया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी कपड़े को AI द्वारा बनाए गए मॉडल पर दिखाया जा सकता है। इसके अलावा एक ही डिजाइन के लिए अलग-अलग पोज, बैकग्राउंड, लाइटिंग और लोकेशन वाले विजुअल भी बनाए जा सकते हैं।

 

इससे हर छोटी जरूरत के लिए दोबारा पूरा फोटोशूट करने की जरूरत कम हो सकती है। खासकर सोशल मीडिया, वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर के लिए बड़ी संख्या में विजुअल तैयार करने में AI मदद कर रहा है। Zalando में AI के इस्तेमाल का असर काफी ज्यादा दिख रहा है। कंपनी के मुताबिक, 2025 में उसकी वेबसाइट और ऐप पर दिखने वाले मार्केटिंग कंटेंट का 90 फीसदी हिस्सा AI की मदद से तैयार किया जा रहा था। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि 2024 के आखिरी तीन महीनों में उसके करीब 70 फीसदी फैशन कैंपेन की तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई थीं।

इन ब्रांड्स ने किया AI का इस्तेमाल

Mango: जुलाई 2024 में Mango ने अपनी टीन लाइन के ‘Sunset Dream’ कलेक्शन के लिए AI की मदद से पूरा कैंपेन तैयार किया था। कंपनी के मुताबिक, यह उसका पहला ऐसा कैंपेन था जिसे AI की मदद से पूरी तरह बनाया गया था।

 

H&M: जुलाई 2025 में H&M ने AI की मदद से असली मॉडल के डिजिटल रूप का इस्तेमाल किया। इसके जरिए कपड़ों को अलग-अलग तरीके से दिखाया गया। कंपनी का कहना था कि वह AI को इंसानों की क्रिएटिव सोच के साथ मिलाकर फैशन को नए तरीके से दिखाना चाहती है।

 

Zalando: Zalando भी फैशन से जुड़े कंटेंट बनाने में AI का इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, ट्रेंड आने के बाद AI की मदद से कुछ कंटेंट 24 घंटे से भी कम समय में तैयार किया जा सकता है। कंपनी असली मॉडल के डिजिटल रूप का भी इस्तेमाल करती है।

 

GUESS: 2025 में GUESS का एक कैंपेन भी काफी चर्चा में रहा। इसमें ‘Vivienne’ और ‘Anastasia’ नाम के दो AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया था। यह कैंपेन Vogue के अगस्त 2025 के प्रिंट एडिशन में भी दिखाई दिया था। इसके बाद AI मॉडल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।

Related Topic:#Fashion tips#AI

और पढ़ें