logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सफेद चेहरा, नाक तक सिंदूर... पेरिस फैशन वीक में ऐसा लुक देख डर गए लोग

पेरिस फैशन वीक में मैटिएरेस फेकेल्स के स्प्रिंग/समर 2027 कलेक्शन ने अपने अलग कपड़ों और सफेद चेहरे वाले मेकअप से लोगों का ध्यान खींचा। शो में सिंदूर जैसे लाल मेकअप और अलग तरह के फैशन लुक देखने को मिले।

Models unique look at Paris Fashion Week

पेरिस फैशन वीक में मॉडल का अनोखा लुक, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पेरिस फैशन वीक में इस बार एक ऐसा फैशन शो देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। फैशन ब्रांड मैटिएरेस फेकेल्स ने स्प्रिंग/समर 2027 कलेक्शन पेश किया। यह शो पेरिस के मशहूर प्लेस डे ला रिपब्लिक में हुआ। इस जगह पर पहली बार पेरिस फैशन वीक का कोई शो आयोजित किया गया।

 

डिजाइनर स्टीवन राज भास्करन और हन्ना रोज ने मिलकर यह कलेक्शन तैयार किया है। इसका नाम “नाइंटी नाइन परसेंट” रखा गया है। शो में 99 मॉडल्स शामिल हुए जिनमें कई डिजाइनर्स के परिवार, दोस्त और करीबी लोग भी थे। इस कलेक्शन को इमिग्रेंट्स और उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया जिन्हें समाज और फैशन की दुनिया में अक्सर कम जगह मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: प्यूमा को रास आ रहा राजस्थानी अंदाज, कितना बदला स्नीकर्स का अंदाज?

 

स्टीवन राज भास्करन ने अपना बचपन मॉन्ट्रियल के कम आय वाले इलाके में बिताया। वहां उनके आसपास अलग-अलग धर्म और संस्कृति के लोग रहते थे। इसका असर उनके इस कलेक्शन में भी देखने को मिला। डिजाइनर्स ने इस शो के जरिए उन लोगों की बात दिखाने की कोशिश की जिन्हें अपनी बात कहने का कम मौका मिलता है।

सफेद चेहरे और सिंदूर वाले मेकअप ने खींचा ध्यान

शो में कपड़ों के साथ मॉडल्स के मेकअप ने भी खूब ध्यान खींचा। कई मॉडल्स के चेहरे पूरी तरह सफेद रंग से ढके हुए थे। कुछ मॉडल्स ने डार्क रंग की लिपस्टिक लगाई थी जबकि कुछ के चेहरे पर लाल रंग का मेकअप किया गया था। सोशल मीडिया पर खास तौर पर सफेद चेहरे और माथे से नाक की तरफ बढ़ते लाल रंग के सिंदूर जैसे मेकअप को लेकर चर्चा हुई।

View on Instagram

कपड़ों की बात करें तो शो में ढीली और घेर वाली स्कर्ट, ट्यूल से बने ब्लेजर और लाल, सफेद और नीले रंग के गाउन देखने को मिले। शो को तीन हिस्सों में दिखाया गया था। पहले हिस्से में सफेद कपड़ों और परिवार की थीम थी। दूसरे हिस्से में पंक और स्ट्रीट स्टाइल के कपड़े दिखाए गए जबकि आखिरी हिस्से में कुछ अलग और खास डिजाइन देखने को मिले।

 

यह भी पढ़ें: कपड़े खरीदने से पहले Gen Z करती है ये काम, बदल गया शॉपिंग का तरीका

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

शो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। कुछ लोगों को शो के कपड़े और इसकी कहानी पसंद आई जबकि कुछ ने मेकअप और अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ी चीजों पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने इसे काफी अलग और थिएट्रिकल बताया वहीं एक यूजर ने इसे ‘गंदी चुड़ैल कॉउचर’ तक कह दिया। मैटिएरेस फेकेल्स पहले भी अपने अलग तरह के फैशन और मेकअप के लिए चर्चा में रहा है।

 

ब्रांड अपने कपड़ों के डिजाइन में शरीर, पहचान और समाज से जुड़े मुद्दों को अलग तरीके से दिखाता है। 2026 के फॉल कलेक्शन में भी ब्रांड ने अमीर लोगों और सत्ता से जुड़े मुद्दों को अपने डिजाइन के जरिए दिखाया था। इस शो में भी सिर्फ कपड़ों पर ध्यान नहीं दिया गया। मॉडल्स का मेकअप, उनका चलना और शो की जगह को भी खास तरीके से तैयार किया गया था। इसी वजह से पेरिस फैशन वीक का यह शो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।

Related Topic:#Fashion tips

और पढ़ें