logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुबह खाली पेट घी-पानी पीने के फायदे क्या हैं?

न्यूट्रिशनिस्ट कहते हैं कि घी और पानी साथ पीने से सेहत दुरुस्त होती है। आपका पाचन तंत्र ठीक होता है और इम्युनिटी बढ़ती है। आखिर यह होता कैसे है, आइए समझते हैं।

Drinking ghee water

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान की आदतों में बदलाव करना भी जरूरी है। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हमारे देश में घी का उपयोग खाने-पीने की चीजों में भरपूर होता है। रोटी हो या सब्जी, घी बिना लोगों का काम नहीं चलता। कुछ लोग तो घी को दूध के साथ मिलाकर भी पीते हैं। फिटनेस के चक्कर में कई लोगों ने घी खाना ही छोड़ दिया है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें घी के नाम से ही परहेज है।

 

देसी घी में बहुत गुण पाए जाते हैं जो आपकी सेहत और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। अक्सर लोग घी को अनहेल्दी मानकर इसे खाना छोड़ देते हैं। वास्तव में ऐसा नहीं है। घी एक हेल्दी फैट है। घी को सीमित मात्रा में खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ घी पीने के लाभ क्या-क्या हैं? एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा करना एक हेल्दी प्रैक्टिस है। 

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में घी डालकर पीने से शरीर में जमा टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और कई तरह की समस्याओं से भी बचा जा सकता है। एक्सपर्टस के मुताबिक देशी घी को अमृत के समान जाता है। घी का सेवन आपकी हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। घी में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, डी, ई और के होते हैं। घी-पानी से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। सुबह खाली पेट पीने से आपके शरीर में दुगनी एनर्जी आती है और शरीर में कमजोरी, थकान नहीं होती है।

 

सुबह खाली पेट घी पीने के फायदें
- आपकी त्वचा पहले से बेहतर होगी और चेहरे पर निखार आएगा।
- घी पीने से बालों में भी नेचुरल निखार आता है बाल पहले से ज्यादा सुंदर, घने और काले होते हैं। 
- घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
-  घी पीने से दिल संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
इससे पीने से पेट संबंधी सभी समस्याओं को बचा जा सकता है।
यह शरीर में डाइबटिज को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।
- वजन कम करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। सही जानकारी के लिए आप हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topic:

और पढ़ें