सर्दियों में लोगों को ज्यादा भूख लगती है और लोग अलग-अलग तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं। अपनी मनपंसद चीज को स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाने लगते हैं और ज्यादा खाने से उनको स्वास्थ संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इस कारण लोग अपने वजन को कम करने और मोटापे को कम करने के लिए भूखे रहने लगते हैं। वह सोचते हैं कि अगर हम भूखे रहेंगे तो हमारा शरीर स्वस्थ रह सकता है लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा करने से और नुकसान हो सकता है।
ठंड के मौसम में भूख लगना आम बात है। सर्दियों में आपको ऐसी चीजें खाना चाहिए जो शरीर को स्वस्थ और गर्म रखें। गर्म और पौष्टिक खाना जैसे कि सूप, दाल, चावल, रोटी, और सब्जियां खाना चाहिए। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए कम खाते हैं। जिससे आपके शरीर में पोषक तत्व की कमी हो सकती है और शरीर में एनर्जी कम हो जाती है। एनर्जी कम होने के कारण शरीर में थकान, कमजोरी, सुस्ती और अन्य कई तरह का समस्याएं पैदा होती हैं। आपको ठंड में हेल्दी और विटामिन से भरपूर पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। यह स्किन की ड्राईनेस और बालों के लिए भी अच्छा रहता है। आइए जानते है ठंड में ज्यादा देर भूखे रहने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।
इम्यून सिस्टम कमजोर
ठंड में ज्यादा देर भूखे रहना न केवल हमारे शरीर को कमजोर करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर सकता है। जब हम ज्यादा देर भूखे रहते हैं तो हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जिससे हमारे इम्यून सिस्टम में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसा होने से बार-बार बीमारियां हो सकती हैं जैसे कि सर्दी, खांसी आदि। इसके अलावा हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव भी बढ़ सकता है और यह हमारे इम्यून सिस्टम को और भी कमजोर कर सकता है। इसलिए ठंड में ज्यादा देर भूखे रहने से बचना चाहिए। थोड़े-थोड़े समय बाद पौष्टिक चीजें खानी चाहिए और विटामिन सी से भरपूर खाने वाली चीजें जैसे कि संतरे, मौसमी और नींबू का सेवन करना चाहिए जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
दिल संबंधी बीमारी
ठंड में ज्यादा देर भूखे रहना हमारे हार्ट फंक्शन पर भी बुरा असर डाल सकता है। जब हम ज्यादा देर भूखे रहते हैं तो हमारे शरीर में बीपी कम हो सकता है। जिससे हमें दिल संबंधी समस्याएं हो सकती है जैसे कि हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक। इसलिए हार्ट फंक्शन को स्वस्थ बनाने के लिए नियमित व्यायाम करना और तनाव को कम करना भी हमारे हार्ट फंक्शन को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
कमजोरी और सुस्ती
ठंड में ज्यादा देर भूखे रहने से न केवल हमारे शरीर को कमजोर कर सकता है बल्कि यह हमें कमजोरी और सुस्ती का भी शिकार बना सकता है और हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म की कमी हो जाती है। जिससे हमें और भी कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है।