हेल्दी लिवर होना हमारे पूरे शरीर के लिए जरूरी होता है। लिवर शरीर में कई जरूरी काम भी करता है। यह हमारे पूरे शरीर को संभाल कर रखता है लेकिन खराब लिवर की वजह से यह शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा करता है। यह हानिकारक चीजों को डिटॉक्सीफाई करने, भोजन से पोषक तत्वों को प्रोसेस्ड करने, विटामिन और मिनरल्स को स्टोर करने, पाचन में सहायता और ब्लड शुगर लेवल को रेगुलरेट करने के लिए जरूरी प्रोटीन को बनाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में या लंबे समय तक शराब का सेवन करने पर लिवर पर बुरे असर पड़ सकता है।
शराब बहुत जहरीली और नुकसानदायक है। इसका सेवन करने से एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज हो सकती है। जिसमें लिवर खराब हो जाता है और धीरे-धीरे यह कैंसर का कारण भी बन सकता है। शराब के साथ-साथ ऐसे कई फूड्स हैं जो लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं। इन फूड्स को बंद करने या इनका सेवन कम करने से आपको लिवर और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है। यहां ऐसे फूड्स के बारे में बताया गया है जो लिवर की हेल्थ को खराब कर सकते हैं।
लिवर हेल्थ खराब करने वाली चीजेंः
प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड हमारे आहार का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा भी है। प्रोसेस्ड फूड में मौजूद फैट, चीनी और नमक हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये फूड्स लिवर में फैट के जमाव का कारण बन सकते हैं।
हाई सोडियम फूड्स
हाई सोडियम वाले फूड्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं। सोडियम हमारे शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसका अधिक सेवन हमें कई बीमारियों के खतरे में डाल सकता है।
इन फूड्स के सेवन से बचें
- चिप्स, पिज्जा और बर्गर जैसे प्रोसेस्ड फूड्स।
- सूप, बीन्स और टमाटर की चटनी जैसे कैन्ड फूड्स।
- नूडल्स, पास्ता और ब्रेड जैसे पैकेज्ड और फास्ट फूड्स।
धूम्रपान
धूम्रपान हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है। यह लिवर के लिए भी एक बड़ा खतरा है। धूम्रपान में मौजूद टॉक्सिन्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से लिवर कम काम करने लगता है। यह हमारे शरीर की इम्युनिटी भी कमजोर कर सकता है।