logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर हमला, 11 की मौत; बलूचिस्तान में 6 मजदूरों की हत्या

पाकिस्तान चौतरफा घिर चुका है। बलूचिस्तान से पीओजेके तक सेना के खिलाफ बगावत तेज हो चुकी है। खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी ने नाक में दम कर रखा है। बुधवार की रात यहां एक बड़े हमले में 11 पुलिसकर्मियों की जान चली गई है।

 Pakistan Attack News

पाकिस्तान में बड़ा हमला। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा हमला हुआ है। अफगानिस्तान सीमा से सटे हांगू जिले में हमलावरों ने बुधवार की रात क्वाडकॉप्टरों ने एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया। धमाका होने के बाद हमलावरों ने चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी में 11 पुलिस कर्मियों की जान गई और 28 घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाकिस्तान पुलिस का दावा है कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 15 हमलावरों को मार गिराया है। हालांकि स्वतंत्र तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक हमले में जान गंवाने वालों में डिप्टी सुपरिटेंडेंट दियार खान का भी नाम शामिल है।

 

जिला पुलिस अधिकारी मुजाहिद हुसैन के मुताबिक हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया। रास्ते में हमलावरों ने घात लगाकर काफिले पर हमला किया। एक बख्तरबंद वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। तीन पुलिस वाहनों पर आग लगा दी। एक गाड़ी अपने साथ भी ले गए। अभी तक किसी भी समहू ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पाकिस्तान के सुरक्षा हलकों में शक पाकिस्तान तालिबान यानी टीटीपी पर जताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: इराक में बड़ी तबाही, 7 प्रातों में हमले; सऊदी अरब-अमेरिका ने क्यों बनाया निशाना?

पाकिस्तान में हाल ही में हुए कुछ बड़े हमले

24 जुलाई को टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में एक चौकी को निशाना बनाया था। इस हमले में 12 सैनिक, दो पुलिसकर्मी और एक वन अधिकारी की जान गई थी। 10 मई को खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में एक कार हमले को अंजाम दिया गया था। विस्फोटक से भरी कार को पुलिस चौकी से टकरा दिया गया था। हमले में 21 जवानों की मौत हुई थी। 23 अप्रैल को बलूचिस्तान के चागई जिले में एक खनन क्षेत्र पर अलगाववादियों ने हमला किया था। इसमें 9 मजदूरों की जान गई थी। 

बलूचिस्तान: गोलियों से छलनी मिले छह मजदूरों के शव

खैबर पख्तूनख्वा के अलावा बलूचिस्तान में भी हालात ठीक नहीं है। दो दिन पहले यहां छह मजदूरों को अगवा कर लिया गया था। गुरुवार को इन सभी मजदूरों के शव गोलियों से छलनी मिले हैं। बलूचिस्तान के गृह मंत्री बाबर यूसुफजई ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि तुर्बत शहर के पास नसीराबाद में सभी मजदूरों के शव मिले। इनमें चार मजदूरों का संबंध पंजाब और दो का खैबरपख्तूनख्वा से है।

 

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग: एक और जहाज पर हमला, चार भारतीय थे सवार; दो लापता

किसी समहू ने नहीं ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक मंगलवार को सात मजदूरों को कलातक क्षेत्र में तुर्बत-मंड सड़क से अगवा किया गया था। सभी मजदूर एक वाहन से जा रहे थे। गृह मंत्री बाबर यूसुफजई ने बताया कि सात मजदूरों को अगवा किया गया था। इनमें से एक को मौके पर ही गोली मार दी गई थी। सभी मजदूर केच जिले में काम करते थे। हालांकि अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


और पढ़ें