logo

मूड

ट्रेंडिंग:

20 साल के लड़के ने बनाया अलग देश, 400 की आबादी; खुद बना राष्ट्रपति

ऑस्ट्रेलिया के एक 20 साल के युवक ने एक नया देश बना दिया है। इस देश की अपनी करेंसी, कैबिनेट और झंडा है। जानिए कैसे बना यह देश?

Free Republic of Verdis,

डैनियल जैक्सन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

20 साल के एक लड़के ने अपना अलग एक देश बना लिया है। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं है लेकिन सच है। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले ब्रिटिश नागरिक डेनियल जैक्सन ने यह कारनामा कर दिखाया है। मात्र 20 साल की उम्र में उन्होंने क्रोएशिया और सर्बिया के बीच विवादित जमीन के एक छोटे टुकड़े पर खुद को राष्ट्रपति घोषित किया और अपना एक नया देश 'फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस' बना लिया। इस देश का अपना झंडा, मुद्रा, मंत्रिमंडल और करीब 400 नागरिक हैं।

 

यह छोटा सा देश, डेन्यूब नदी के किनारे जंगल का 125 एकड़ से भी कम का एक छोटा सा हिस्सा है। डेनियल जैक्सन ने इस जगह को तब खोजा, जब उन्हें पता चला कि पड़ोसी देशों क्रोएशिया और सर्बिया के बीच चल रहे सीमा विवाद के कारण इस इलाके पर किसी का दावा नहीं है। यह जमीन पॉकेट थ्री के नाम से जानी जाती है। उन्होंने अपने इस देश की ऑफिशियल वेबसाइट भी बनाई है। 

 

यह भी पढ़ें-- दुनिया पर टैरिफ लगाकर कितना कमा रहा है ट्रंप का अमेरिका?

क्या बोले डेनियल जैक्सन?

इस देश को लेकर डेनियल जैक्सन ने कहा, 'माइक्रो नेशन वेर्डिस एक ऐसा विचार था, जो मुझे 14 साल की उम्र में आया था। यह बस कुछ दोस्तों के साथ एक छोटा सा प्रयोग था। हम सभी ने कुछ क्रेजी बनाने का सपना देखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले डेनियल जैक्सन ने आधिकारिक तौर पर 30 मई 2019 को इस देश की स्वतंत्रता की घोषणा की। इस देश को नक्शे पर पॉकेट थ्री के नाम से जाना जाता है। डेनियल जैक्सन के मुताबिक, यह अब दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश बन गया है, जो वेटिकन सिटी के ठीक बाद आता है। 

क्या करते हैं डेनियल जैक्सन?

डेनियल जैक्सन पेशे से एक डिजिटल डिजाइनर हैं। वह रोबोक्स पर वर्चुअल दुनिया बनाकर अपनी कमाई करते हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं 18 साल का था तब हमने कुछ कानून और एक झंडा बनाकर वेर्डिस को हकीकत बनाना शुरू किया। अब हमने एक सरकार बना ली है और हमारे पास एक शानदार मंत्रिमंडल है।' इस देश की आधिकारिक भाषाएं इंग्लिश, क्रोएशियाई और सर्बियाई हैं। आपको बता दें कि इस देश तक पहुंचने के लिए केवल एक ही रास्ता है और वह क्रोएशियाई शहर ओसियेक से होकर जाता है जहां से आपको नाव की सवारी करके इस देश में जाना होगा। 

 

यह भी पढ़ेंः 'रूस से तेल खरीद रहे, टैरिफ बढ़ाएंगे'- ट्रंप ने फिर भारत को दी धमकी

कौन बन सकता है नागरिक?

वेर्डिस एक ऐसा देश है जहां केवल वे लोग नागरिक बन सकते हैं जिनके पास कुछ विशेष कौशल होते हैं। डेनियल के मुताबिक, नागरिकों की संख्या बढ़कर लगभग 400 हो चुकी है और हजारों लोग वहां बसने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं।

 

डेनियल का कहना है कि अगर वह सफल हो गए, तो वह अपनी सत्ता छोड़ देंगे और लोकतांत्रिक चुनाव कराएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे सत्ता में रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं बस एक आम नागरिक बनना चाहता हूं। ' उनका कहना है कि उनका सपना है कि वेर्डिस को एक स्थायी राष्ट्र बनाएं जहां लोग सुरक्षित, खुशहाल और अपनी मर्जी से जीवन बिता सकें। उन्हें अपनी इस उपलब्धि पर गर्व है।

Related Topic:#International News

और पढ़ें