जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज है कि इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया है कि दक्षिणी जापान में एक मीटर तक समुद्री लहरें उठने की संभावना है।
जापान मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में किसी के भी हताहत होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: खून से लाल सड़कें, बिखरी लाशें, रावलाकोट को कब्रिस्तान क्यों बना रहा पाकिस्तान?
इन प्रान्तों में भूकंप की चेतावनी
जापान सरकार ने कुमामोतो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रान्तों में आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। ये सभी इलाके क्यूशू नाम के द्वीप पर मौजूद हैं।
प्रशासन कर रहा भूकंप का आकलन
स्थानीय प्रशासन भूकंप से हुए असर का आकलन कर रहा है और साथ ही सुनामी के खतरे पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। इमरजेंसी टीमें अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: बर्लिन में प्राइड फेस्टिवल पर अटैक, संदिग्ध अब्दुल को खोज रही पुलिस
जापान में आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप
बता दें कि जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप सबसे ज्यादा आते हैं। इसी वजह से यहां भूकंप और सुनामी की चेतावनी देने वाला सिस्टम दुनिया के सबसे बेहतर सिस्टम्स में गिना जाता है।