logo

ट्रेंडिंग:

ईरान की राजधानी तेहरान में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई पड़ रहीं लपटें

बंदर अब्बास में एक इमारत में भीषण धमाके के बाद अब राजधानी तेहरान में भीषण आग की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान का जन्नत बाजार विकराल आग की चपेट में है।

Iran Massive Fire News

ईरान की राजधानी तेहरान में लगी भीषण आग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

ईरान की राजधानी तेहरान से बड़ी खबर आ रही है। यहां के जन्नत आबाद बाजार में मंगलवार को भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग इतनी विकराल है कि पूरे राजधानी से इसे देखा जा सकता है। आसमान में धुएं और आग का गुबार छाया है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि बाजार में आग कैसे लगी है?

 

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उधर, तेहरान आपातकालीन सेवाओं के ऑपरेशन कमांडर मोहम्मद बेहनिया का कहना है कि किसी के घायल और हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाया जा रहा है। दमकल विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी का कहना है कि आग इतनी विकराल है कि राजधानी तेहरान के कई हिस्सों से दिखाई पड़ रही है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ईरान से क्या चाहते हैं, समझौते की किन शर्तों पर तेहरान को आपत्ति?

 

तेहरान का जन्नत आबाद बाजार अपनी घनी आबादी, तंग गलियों और व्यस्त दुकानों की खातिर जाना जाता है। आग ने पूरे बाजार को ही अपनी चपेट में ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आग एक बड़े क्षेत्र में फैली है। दमकल विभाग दुकानों को खाली कराने में जुटा है। वहीं लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की गई है।

 

 

 

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक आग स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे लगी। जन्नत आबाद बाजार के पास स्थित नियायेश मॉल के ऊपर से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। धुएं का गुबार काफी ऊपर तक उठता दिख रहा है। आस-पास की दुकानों को लपटों ने घेर रखा है। धुएं के कारण सड़क पर ट्रैफिक भी धीमा है। 

 

यह भी पढ़ें: क्या सच्ची में रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत? क्रेमलिन से जवाब आ गया

लेबनान में इजरायल ने की बमबारी

उधर, दक्षिणी लेबानान में इजरायली हमले की खबर है। अभी तक यह पता चला है कि ये हमले कफर तेबनीत और ऐन काना गांव में किए गए हैं। हालांकि दिन में ही इजरायली सेना ने दोनों गांवों को खाली करने का आदेश दिया था। इजरायल का कहना है कि वह हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। 

 

 

 

 

 

Related Topic:#iran news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap