logo

ट्रेंडिंग:

अफगानिस्तान ने उड़ाया नूर खान बेस, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में यहीं किया था हमला

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये हमले सिर्फ जवाबी कार्रवाई हैं।

Afghanistan

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला। Photo Credit: MoDAfghanistan2)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पाकिस्तान में रावलपिंडी तक उन्होंने हमले किए हैं, जिनमें नूर खान एयरबेस को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। अफगान सेना ने कई दूसरे सैन्य ठिकानों पर भी हमला बोला है। पाकिस्तान बीते कुछ दिनों से अफगानिस्तान पर लगातार बम बरसा रहा है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि एयर फोर्स ने पाकिस्तनी के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर असरदार हमले किए हैं। अफगानी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं ब्रिगेड बेस और खैबर पख्तूनख्वा में मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप के साथ-साथ दूसरे सैन्य ठिकानों पर हमला बोला जाएगा।

अफगानिस्तान ने क्यों हमला किया?

अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना द्वारा काबुल, बगराम और कई दूसरे इलाकों में पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक की थी। इन्हीं के जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बाया है। पाकिस्तान को अब तक ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

अफगान मंत्रालय ने कहा कि अफगान एयरस्पेस का अगर पाकिस्तान ने उल्लघंन किया तो पाकिस्तान को इसका करारा जवाब मिलेगा। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव अपने चरम पर है। डूरंड लाइन के आसपास के इलाकों में झड़प देखने को मिल रही है।

 

पाकिस्तान ने क्या कहा है?

पाकिस्तान की ओर से अभी तक इन हमलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। नुकसान या हताहतों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। हाल के दिनों में दोनों तरफ से हवाई और जमीनी हमले हो रहे हैं। 

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पहुंचाया था नुकसान

रावलपिंडी के चकला में नूर खान एयरबेस है। मई 2025 में जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, तब पाकिस्तान के इसी ठिकाने पर भारत ने हमले किए थे। 13 मई को जब सैटेलाइट तस्वीरें आईं तो पता चला कि नूर खान एयर बेस भी तबाह हो गया है। अब अफगानिस्तान ने इन्हीं ठिकानों को तबाह किया था। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap