logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्रेक फेल हो गया? रनवे से बाहर निकलकर गाड़ियों से टकराया प्लेन, 5 की मौत

US के मायामी में एक कार्गो प्लेन एयरपोर्ट के रनवे बाहर निकलकर गाड़ियों से जा टकराया। इस टक्कर के चलते आग लग गई और पांच लोगों की मौत हो गई।

runway went out of airport in miami

रनवे से बाहर निकल गया प्लेन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के मायामी शहर में एयरपोर्ट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक कार्गो प्लेन जब एयरपोर्ट पर उतरा तो वह कंट्रोल से बाहर हो गया और उसे रोका ही नहीं जा सका। सोमवार सुबह हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन की रफ्तार ज्यादा थी और वह रनवे से ही बाहर निकल गया। रनवे से बाहर निकलकर वह वहां खड़ी गाड़ियों से टकरा गया और वहां आग लग गई। इस हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, मायामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय समयानुसार यह हादसा दोपहर के 2 बजे (19:00 GMT) हुआ। हादसे का शिकार हुआ प्लेन बोइंग 767-300 था। यह प्लेन पोर्टो रिको के सैन जुआन में स्थित लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मायामी आ रहा था। यह Amazon का कार्गो प्लेन है।

 

यह भी पढ़ें: युद्धपोत पर मिसाइल हमले से भड़का अमेरिका, ईरान के 3 टैंकरों को उड़ाया

मुश्किल से बुझाई गई आग

Amazon ने हादसे के बारे में कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। हादसे के तुरंत बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सभी फ्लाइट्स को ग्राउंडेड कर दिया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। यह हादसा उस वक्त हुआ है जब सबसे व्यस्त समय चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: यमन में शुरू हुई भीषण लड़ाई, 300 की मौत; सऊदी अरब से क्या संबंध?


इस हादसे के बाद बताया गया है कि कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायल हुए लोग प्लेन के नीचे फंसे हुए थे और उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल जा सका। कम से कम 200 फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू तो पा लिया लेकिन कहा गया है कि तेल लीक होता रहा।

Related Topic:#US News

और पढ़ें