logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NASA ने फिर किया कमाल, चांद के चक्कर लगा धरती पर लौटे आर्टेमिस 2 मिशन के यात्री

नासा का आर्टेमिस 2 मिशन सफलतापूर्वक धरती पर पहुंच चुका है। चांद पर गए चारों क्रू मेंबर्स 10 दिन के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं।

Artemis

आर्टेमिस क्रू मेंबर्स धरती पर लौटे, Photo Credit: NASA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नासा का आर्टेमिस 2 मिशन सफल रहा है। इस मिशन के तहत चांद पर गए चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। इस मिशन का अंतरिक्षयान ओरियोन 10 दिन के सफल मिशन के बाद आज प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतर गया है। यह अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्थानीय समय के अनुसार, रात 8 बजकर 7 मिनट पर धरती पर उतरा। भारतीय समय के हिसाब से देखें तो यब अंतरिक्ष यान आज सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर धरती पर सुरक्षित उतरा। यह मिशन NASA की सफलताओं में शामिल हो चुका है। 

 

इस क्रू में कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद NASA आर्टेमिस के क्रू से दोबापा संपर्क साधने में सफल रहा और इसके बाद सफल लैंडिग करवाई गई है। अब रिकवरी टीम इन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ ले जाएगी और मेडिकल जांच के बाद उन्हें अमेरिकी सैन्य जहाजों पर ले जाया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: किन वजहों से अटकेगी पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता? इनसाइड स्टोरी

 

सभी यात्री सुरक्षित

इस मिशन के तहत गए सभी चार अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित हैं। NASA के पब्लिक अफेयर्स अधिकारी रॉब नावियास ने कहा कि इन्हें देखकर लगता है कि ये लोग बहुत अच्छी स्थिति में हैं। मिशन कमांडर रीड वाइजमैन ने कहा कि क्रू स्थिर स्थिति में है। यह स्प्लैशडाउन सैन डिएगो तट से करीब 40-60 मील दूर प्रशांत महासागर में हुआ और NASA ने इसका लाइव प्रसारण किया। 

मुख्य बातें

आपको बता दें कि यह मिशन कई मायनों में काफी ज्यादा अहम है। 1972 में अपोलो मिशन के दौरान मनुष्य चंद्रमा पर गए थे। इस यात्रा के बाद पिछले 53 सालों में यह पहली यात्रा है। क्रू ने चंद्रमा के दूर वाले हिस्से को करीब से देखा और मानव इतिहास में सबसे दूर की यात्रा का नया रिकॉर्ड बनाया। इस मिशन ने करीब लगभग 4,06,771 किलोमीटर की यात्रा की। 

 

 

इस यात्रा के दौरान क्रू ने चंद्रमा की तस्वीरें लीं। नासा ने बताया कि ओरियन स्पेसक्राफ्ट वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करते समय 32 गुना ध्वनि की गति से आगे बढ़ा और हजारों डिग्री तापमान झेलने के बाद पैराशूट की मदद से धीरे-धीरे 17 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पानी पर उतरा। पानी में उतरते ही सेना ने उन्हें मदद पहुंचाई। आर्टेमिस 2 कैलिफोर्निया के प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास उतरने का नेटफ्लिक्स और नासा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'हथियारों से लैस हो रहे जहाज', ईरान से बात नहीं बनी तो क्या करेंगे ट्रंप?

अब तक की सबसे लंबी दूरी

नासा के अनुसार, इस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने अब तक की सबसे लंबी दूरी तय की है, जो भविष्य में चंद्रमा पर जाने वाले अभियानों के लिए रास्ता तैयार करेगा। अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा के सबसे दूर के बिंदु पर क्रू मेंबर्स लगभग 252,756 मील तक पहुंचे। माना जा रहा है कि इस मिशन के बाद अब भविष्य के मिशन में NASA को काफी ज्यादा मदद मिलेगी। 

Related Topic:#NASA

और पढ़ें