logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान क्रैश, 70 से ज्यादा पैसेंजर थे सवार

अजरबैजान एयरलाइंस का यह यात्री विमान रूस की ओर जा रहा था। यह कजाकिस्तान के अक्तौ के पास हादसे का शिकार हुआ है।

Azerbaijan Airlines

Azerbaijan Airlines का यात्री विमान क्रैश हो गया है। (तस्वीर- सोशल मीडिया)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। कजाकिस्तान के मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी ने बुधवार को कहा है कि इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती है। अजरबैजान एयरलाइंस का यह विमान बाकू से रूस के चेचेन्या स्थित ग्रोज्नि इंटरनेशनल पोर्ट पर लैंड करने वाला था। वहां घना कोहरा था, जिसकी वजह से विमान का रूट बदलना पड़ा। 


एयरपोर्ट पर लैंड कर वक्ते विमान का संतुलन बिगड़ा और विमान सीधे जमीन से जा टकराया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त विमान में 70 यात्री सवार थे। हादसे के बाद विमान में आग लग गई। ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग जान गंवा सकते हैं।

मौके पर 52 रेस्क्यू टीमें मौजूद

कजाकिस्तान के अधिकारियों ने दावा किया है कि अभी हादसे में 6 लोग बच गए हैं। कजाकिस्तान सरकार ने कहा है कि मौके पर रेस्क्यू के लिए 52 टीमें भेजी गई हैं। 11 से ज्यादा रेस्क्यू इक्विपमेंट मौके पर हैं। हादसे वाली जगह पर पहले आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। प्लेन के गिरते ही आग की लपटें उठीं फिर काले रंग के गुबार ने घेर लिया।


एक झटके में राख हो गया विमान

सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट बता रही हैं कि कुछ लोग जिंदा बच गए हैं। यह हादसा सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस विमान में 105 यात्री सवार थे, वहीं कुछ का दावा है कि 72 लोग सवार थे। इस विमान में करीब 5 क्रू मेंबर थे। अजरलाइन एयरलाइंस की फ्लाइट 8243 हादसे का शिकार हुई है।

 


अजरबैजान एयरलाइंस का यह विमान लैंड करते वक्त ही हादसे का शिकार हुआ है। हादसे के बाद सीधे विमान से आग की बड़ी लपटें हुई हैं। विमान में सवार यात्री गंभीर रूप से झुलसे और चोटिल हुए हैं। यह खबर अपडेट की जा रही है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

 

साल 2024 में कब-कब हुए विमान हादसे?

- साल 2024 में कई बड़े विमान हादसे हुए हैं। जनवरी में रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई थी। 
- जनवरी में ही कैरिबियाई द्वीप के पास हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। 
- 21 जनवरी को अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में भी एक विमान हादसे का शिकार हुआ था। 
- जून में मलावी के उराष्ट्रपति सोलोस क्लॉस चिलिमा का विमान क्रैश हो गया था। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। 
- 24 जुलाई 2024 को ही काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक विमान हादसे का शिकार हुआ था। शौर्य एयरलाइंस के इस प्लेन हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी।
- ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश भी इसी साल हुआ था। 19 मई 2024 को उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Topic:

और पढ़ें