logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्रैश से पहले कैसा था मंजर? अजरबैजान के विमान का वीडियो आया सामने

अजरबैजान एयरलाइन के यात्री विमान का क्रैश होने से पहले का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यात्रियों को चीखते-चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

azerbaijan plane crash

अजरबैजान का यात्री विमान बुधवार को क्रैश हो गया। (फोटो- सोशल मीडिया)

अजरबैजान एयरलाइन का एक यात्री विमान बुधवार को कजाखस्तान में क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवा 38 यात्रियों की मौत हो गई है। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्रैश से कुछ वक्त पहले रिकॉर्ड किया गया था।


इस वीडियो में यात्रियों को 'अल्लाहु अकबर' कहते हुए सुना जा सकता है, क्योंकि विमान तेजी से नीचे उतर रहा है। कुछ यात्री 'सीट बेल्ट पहनो' चिल्ला रहे हैं। यात्रियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ रही है।


यह विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या के ग्रोजनी शहर की ओर जा रहा था। एयरलाइन का कहना है कि विमान हवा में गोता लगा रहा था, इसलिए पायलट को अक्तौ एयरपोर्ट से 3 किलोमीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।


इस घटना का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसे केबिन के अंदर शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विमान के क्रैश होने के बाद बनाया गया है।

 

हादसे में 29 लोग बचाए गए

इस विमान में 5 क्रू मेंबर समेत 67 लोग सवार थे। इनमें से 38 की मौत हो चुकी है। 32 लोगों को बचा लिया गया है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हम अलीयेव ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राष्ट्रपति ने रूस की यात्रा भी रद्द कर दी।


कजाखस्तान ने बताया कि जैसे ही कर्मचारियों ने विमान में आग लगते देखी तो उसे तुरंत बुझा दिया गया। इस हादसे में घायलों को स्पेशल फ्लाइट से अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अजरबैजानी राष्ट्रपति अलीयेव से फोन पर बात की और इस दुर्घटना पर संवेदना जताई। वहीं, कजाखस्तान ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ था विमान क्रैश?

इस विमान में अजरबैजान के 37, रूस के 16, कजाखस्तान के 6 और कीर्गिस्तान के 3 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना किसी पक्षी के टकराने से हुई। हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है। हादसे के कुछ वीडियो में दिख रहा है कि विमान हवा में गोते लगा रहा है और फिर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई थी। 

Related Topic:

और पढ़ें