logo

ट्रेंडिंग:

अजरबैजान का प्लेन क्रैश हादसा नहीं 'साजिश' था? क्यों उठ रहे सवाल

अजरबैजान की एयरलाइंस के प्लेन क्रैश को लेकर अब एक नई थ्योरी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि क्रैश से पहले एक सर्वाइवर ने धमाके की आवाज सुनी थी।

azerbaijan plane crash

विमान में बड़े-बड़े छेद दिख रहे हैं। (फोटो- सोशल मीडिया)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अजरबैजान की एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को क्रैश हो गया था। यह विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या के ग्रॉजनी शहर की ओर जा रहा था। रास्ते में ही कजाखस्तान के आक्तौ के पास यह विमान क्रैश हो गया। अब इस हादसे को लेकर कई थ्योरिज भी सामने आ रहीं हैं।

...तो क्या हादसा नहीं साजिश था विमान का क्रैश होना?

अब तक की जानकारी के मुताबिक, विमान हवा में गोता लगाने लगा था। इसके बाद पायलट को आक्तौ एयरपोर्ट से 3 किलोमीटर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस कारण विमान क्रैश हो गया। विमान दो हिस्सों में टूट गया। 


इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें विमान में 'छेद' दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस तरह के छेद गोलीबारी या विस्फोट से हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि क्रैश होने से पहले एक सर्वाइवर ने विस्फोट की आवाज भी सुनी थी।

 

अब तक क्या सामने आया?

इस विमान में अजरबैजान के 37, रूस के 16, कजाखस्तान के 6 और कीर्गिस्तान के 3 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना किसी पक्षी के टकराने से हुई। हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है। हादसे के कुछ वीडियो में दिख रहा है कि विमान हवा में गोते लगा रहा है और फिर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई थी। 

38 यात्रियों की मौत, 29 को बचाया गया

इस विमान में 5 क्रू मेंबर समेत 67 लोग सवार थे। इनमें से 38 की मौत हो चुकी है। 29 लोगों को बचा लिया गया है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हम अलीयेव ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राष्ट्रपति ने रूस का दौरा भी रद्द कर दिया। 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap