ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असल अब टेक्नोलॉजी कंपनियों के कामकाज पर भी पड़ने लगा है। अमेजन वेब सर्विस (AWS) को बहरीन में अपनी क्लाउड सुविधा और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन डेटा-होस्टिंग जोन में से एक को बहाल करने में दिक्कत आ रही है। युद्ध के दौरान इन सुविधाओं को नुकसान पहुंचने के बाद उनकी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे इन क्षेत्रों में AWS की क्लाउड सेवाओं पर निर्भर कंपनियों के कामकाज पर भी असर पड़ा है।
AWS के अनुसार, बहरीन में उसके इंफ्रास्ट्रक्चर को कई जगह नुकसान पहुंचा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कंपनी की सामान्य क्षेत्रीय और मल्टी-अवेलेबिलिटी जोन सुरक्षा व्यवस्था भी इस नुकसान को संभाल नहीं सकी। अवेलेबिलिटी जोन को आसान भाषा में एक ही क्षेत्र में मौजूद एक या उससे अधिक डेटा सेंटर का ग्रुप समक्षा जा सकता है, जहां ऑलाइन सेवाओं और डेटा को संचालित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: लंदन में टेम्स नदी के किनारे गंगा आरती किसने करवा दी? हजारों लोग भी शामिल हुए
बहरीन में कई अवेलेबिलिटी जोन प्रभावित
रॉयटर्स के मुताबिक, AWS ने बताया कि बहरीन में उसके इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान ने कई अवेलेबिलिटी जोन को प्रभावित किया है। कंपनी ने कहा कि नुकसान उसकी सामान्य सुरक्षा व्यवस्था की क्षमता से अधिक था। AWS ने प्रभावित ग्राहकों की सेवाओं को दूसरे क्षेत्रों में शुरू कराने में मदद करने की बात कही है। कंपनी ने बहरीन में अपने ग्राहकों से ज्यादा डेटा और वर्कलोड को दूसरे AWS रीजन में शिफ्ट करने की सलाह भी दी है, ताकि उनकी सेवाएं ज्यादा समय तक बाधित न रहें।
UAE में आग के बाद बिजली सप्लाई बंद
UAE में भी AWS का एक अवेलेबिलिटी जोन प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुविधा के पास कुछ अज्ञात वस्तुएं गिरने के बाद चिंगारी निकली और आग लग गई। आग को फैलने से रोकने के लिए इमरजेंसी टीमों ने डेटा सेंटर की बिजली और जनरेटर बंद कर दिए। AWS ने बताया कि UAE का एक अवेलेबिलिटी जोन प्रभावित हुआ है। हालांकि, कंपनी ने ट्रैफिक को दूसरी सुविधाओं की ओर डायवर्ट कर दिया है। फिलहाल प्रभावित सुविधा में बिजली कब तक बहाल होगी, इस बारे में कंपनी ने कोई समयसीमा नहीं बताई है।
यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों से क्यों नहीं भिड़ता पाकिस्तान? 10 साल में रियाद को दूसरा झटका
ईरान के हमले का दावा
बहरीन में AWS की सुविधा को हुए नुकसान की जिम्मेदारी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने लेने का दावा किया है। यह दावा ईरान की ओर से खड़ी क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाए जाने की चेतावनी के कुछ दिन बाद सामने आया।
बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी पहले एक कंपनी की सुविधा में आग लगने की जानकारी दी थी। मंत्रालय के मुताबिक, सिविल डिफेंस की टीमें आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची थीं। AWS, अमेजन और क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार है और दुनिया के कई क्षेत्रों में डेटा सेंटर संचालित करता है। कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के ग्रहकों को वैकल्पिक AWS रीजन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।