logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धमाके से उड़ा दी गाड़ी; BLA का PAK आर्मी पर अटैक, 14 सैनिकों की मौत

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमला किया है। दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तान के 14 सैनिकों की मौत हो गई है।

bla

धमाके में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी उड़ा दी। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब बुरी तरह फंसता जा रहा है। 7 मई की रात को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च कर पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में 14 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला। बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमले किए थे, जिनमें 14 सैनिक मारे गए। BLA ने यह हमले बोलन और केच रीजन में किए। 


पहला हमला बोलन के शोरकंद इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर किया। BLA की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वॉड (STOS) ने IED ब्लास्ट कर काफिले की एक गाड़ी को उड़ा दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पाकिस्तानी सेना का काफिला गुजर रहा है और तभी जोर का धमाका हो जाता है। यह धमाका BLA ने रिमोट से किया था। 

 

यह भी पढ़ें-- LoC पर फायरिंग में 13 भारतीयों की मौत, PAK बोला- हवाई हमलों में 31 मरे


बताया जा रहा है कि इस हमले में सैन्य वाहन में सवार 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। मारे गए सैनिकों में स्पेशल ऑपरेशन कमांडर तारिक इमरान और सूबेदार उमर फारूक भी शामिल थे। धमाके के बाद सैन्य वाहन पूरी तरह से तबाह हो गया।

 


BLA ने दूसरा हमला केच के कुलग तिगरन इलाके में किया। यह हमला पाकिस्तानी सेना के बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड पर किया गया था। यह हमला बुधवार को दोपहर 2.40 बजे हुआ। यह भी IED ब्लास्ट था, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया गया था। इस हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें-- अब सिर्फ मलबा ही बचा; PAK से आए तबाही के वीडियो-फोटो


BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान जारी कर कहा, 'BLA को विदेशी प्रॉक्सी हने वाली पाकिस्तानी सेना खुद भाड़े की सेना है जो चीन के टुकड़ों पर पलती है। सेना की वर्दी का मतलब बदलता रहा है। यह कभी बंदरगाहों तो कभी गलियारों की रखवाली करती है तो कभी लोन देने वालों की सेवा करती है। आकाओं के बदलने के साथ-साथ अपना रास्ता तय बदलने वाली सेना राष्ट्रीय सेना नहीं, बल्कि व्यापारिक सेना है। बलूचों की आजादी के लिए BLA इस भाड़े की सेना पर हमले करना जारी रखेगी।'


बलूचिस्तान में BLA पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ रही है। पाकिस्तान इसके लिए भारत पर आरोप लगाता है। मगर बलूचिस्तान पाकिस्तानी सरकार और उसकी सेना से परेशान है। बलूचों का दावा है कि पाकिस्तानी सरकार और सेना बलूचिस्तान के संसाधनों पर कब्जा कर रही है।


और पढ़ें