logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नेपाल बाढ़ में बह गईं 20 बैंकों की तिजोरियां, पैसे और सोना बचाने में जुटी पुलिस

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही के बीच 20 बैंकों की तिजोरियां बह गईं। इनमें नकदी, सोना और कीमती सामान है। पुलिस इन्हें तलाशकर सुरक्षित करने में जुटी है।

Bank cash washed away in Nepal flood

नेपाल में भीषण बाढ़, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस के सामने एक और बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बाढ़ के पानी में कम से कम 20 बैंकों की तजोरियां बह गई हैं। इनमें बड़ी मात्रा में नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान होने की बात सामने आई है। पुलिस इन तिजोरियों को तलाशकर सुरक्षित करने में जुटी है ताकि वे असामाजिक तत्वों के हाथ न लगें।

 

पुलिस के DIG अबि नारायण काफ्ले ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया कि इस समय लापता लोगों की तलाश और प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रसुवा, धादिंग, चितवन और आसपास के इलाकों में कई बैंक बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कुछ तिजोरियां पानी के तेज बहाव में बह गईं, जबकि कई भारी गाद के नीचे दब गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार पर चोट, ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

तिजोरी तोड़कर नकदी चोरी करने का आरोप

बाढ़ के बाद कुछ जगहों पर बहकर आई बैंक की तिजोरियों को तोड़कर नकदी चोरी किए जाने के मामले भी सामने आए हैं। धादिंग जिले की पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने अपर रसुवा इलाके से बहकर आई बैंक की तिजोरी से करीब 92 लाख नेपाली रुपये चोरी किए।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबकि, बाढ़ प्रभावित इलाकों में तिजोरियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस की कोशिश है कि तिजोरियां मिलने के बाद उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उनमें मौजूद नकदी व अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखा जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 12 साल में कई दौरे, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान भारत के लिए इतने अहम क्यों हैं?

8 घंटे की मशक्कत के बाद मिली तिजोरी

DIG कफ्ले के अनुसार, रिवार शाम पुलिसकर्मियों ने त्रिशूली स्थित कृषि विकास बैंक की ढुंगे शाखा की एक तिजोरी को सुरक्षित किया। इसे खोजने और निकालने में करीब आठ घंटे लगे। तिजोरी में करीब 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद थे। इसके अलावा करीब 50 करोड़ नेपाली रुपेय मूल्य का सोना और अन्य कीमती सामान भी होने की बात कही गई है। नुवाकोट में भी पुलिस ने कृषि विकास बैंक की एक अन्य तिजोरियों की तलाश भी की जा रही है।

बचाव अभियान में 7,894 पुलिसकर्मी तैनात

नेपाल पुलिस ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, अभियान में 7,894 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस एक ओर लापता लोगों की तलाश कर रही है, वहीं दूसरी ओर बाढ़ में बह गई बैंक की तिजोरियों को सुरक्षित करने और चोरी की घटनाओं को रोकने की चुनौती से भी जूझ रही है।


और पढ़ें