न्यूयॉर्क के पूर्व पुलिस कमिश्नर बर्नार्ड बी. केरिक का गुरुवार 29 मई को 69 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी मौत की जानकारी एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। 9/11 के आतंकी हमलों की जांच के लिए केरिक को एक हीरो के रूप में याद किया जाता है। बर्नार्ड बी. केरिक, जिन्हें बर्नी केरिक के नाम से भी जाना जाता था।
काश पटेल में एक्स पर लिखा, 'बर्नी केरिक के निधन पर पटेल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक जताते हुए लिखा कि वह एक योद्धा, देशभक्त और अमेरिका के सबसे साहसी लोक सेवकों में से एक थे। बर्नी केरिक ने 40 से अधिक वर्षो तक कानून प्रवर्तन और राष्ट्रीय सुरक्षा सेक्टर में सेवा दी।'
यह भी पढ़ें: PAK का आतंकी चेहरा बेनकाब, हाफिज के बेटे संग नजर आए शहबाज के मंत्री
बर्नी को जब ठहराया गया था दोषी
हालांकि, उनके करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें नैतिकता के उल्लंघन और टैक्स धोखाधड़ी के आरोपों में दोषी ठहराया गया। इन आरोपों के चलते उन्होंने लगभग तीन साल संघीय जेल में बिताए। बाद में, 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें माफ कर दिया। यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसने देश की सेवा की, गलतियां कीं, उनकी सजा भी भुगती और अंत में उन्हें माफी भी मिली।
यह भी पढ़ें: गाजा में थमेगी जंग? सीजफायर के लिए इजरायल तैयार, हमास ने रखी 3 शर्त
कौन थे बर्नी केरिक?
बर्नार्ड केरिक एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी थे जो न्यूयॉर्क शहर की पुलिस और सुधार व्यवस्था में ऊंचे पदों पर काम कर चुके हैं। उनका जन्म 4 सितंबर, 1955 को न्यू जर्सी में हुआ था। उन्होंने 1974 से 1977 तक अमेरिकी सेना में सेवा दी। साल 1993 में केरिक ने न्यूयॉर्क के मेयर और पूर्व ट्रंप वकील रूडी गिउलिआनी के लिए सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा। 1998 से 2000 तक वह न्यूयॉर्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ करेक्शंस (जेल विभाग) के आयुक्त बने और फिर अगस्त 2000 में उन्हें न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) का आयुक्त नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 2026 तक होंगे चुनाव, यूनुस ने जापान से किया एलान
विवादों में घिरे रहे बर्नी
साल 2004 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने उन्हें अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी पद के लिए नामित किया लेकिन केरिक ने कर संबंधी संभावित गड़बड़ियों के चलते खुद को इस प्रक्रिया से अलग कर लिया। बाद में, 2006 में, एक जांच में पता चला कि जब वह सुधार विभाग के प्रमुख थे, तब उन्होंने एक निर्माण कंपनी से 165,000 डॉलर के उपहार लिए थे। इस नैतिक उल्लंघन के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया और जुर्माना लगाया गया। बर्नी केरिक ने कानून-व्यवस्था के सेक्टर में ऊंचे पदों पर काम किया लेकिन वह हमेशा ही विवादों में घिरे रहे।