logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इन देशों में अजीब तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस, हंसी नहीं रोक पाएंगे

ऐसा माना जाता है कि 25 दिसंबर यीशू मसीह का जन्म हुआ था, जिसके बाद से क्रिसमस मनाने की परंपरा शुरू हुई। ऐसे में कई जगहों पर क्रिसमस अजीबो-गरीब अंदाज से सेलिब्रेट किया जाता है।

quirky Christmas traditions in worldwide

क्रिसमस, Image Credit: Pexels

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और तीन दिन बाद क्रिसमस मनाया जाएगा। ऐसे में हर जगह तैयारियों जोरों से चल रही है। बच्चे इस समय अपने पैरेंट्स के साथ घर पर क्रिसमस ट्री को सजाते है।

 

ऐसे में आज हम आपको क्रिसमस की कुछ अनोखी परंपराओं से अवगत कराएंगे जो कई देशों में इस दौरान किए जाते है। स्पेन में लकड़ी को लाठी से पीटना तो सैन फ्रांसिस्को में अर्धनग्न सांता बनकर लोग क्रिसमस मनाते हैं। 

दुनिया भर में क्रिसमस की अनोखी परंपराएं

पूपिंग लॉग

 

स्पेन के कैटेलोनिया क्षेत्र में, एक वुड लॉग पर चेहरा बनाया जाता है। इसे पूरे दिसंबर तक खाने-पीने की चीजें खिलाई जाती हैं और कंबल के नीचे गर्म करके रखा जाता है। क्रिसमस की शाम पर बच्चे लॉग को डंडों से पीटते हैं ताकि वह कैंडी और तोहफे बाहर निकाल सके।

 

बेफाना द विच

 

इटली में ऐसा माना जाता है कि 5 जनवरी को एपीफेनी ईव पर झाड़ू पर सवार चुड़ैल बेफाना आती है और यीशु मसीह के जन्म को न देख पाने के लिए माफी मांगती है। साथ ही बच्चों के लिए कई सारे तोहफे छोड़ जाती है। 

 

रोलर स्केटिंग

 

वेनेजुएला की राजधानी कराकास में, कई परिवार चर्च जाने के लिए रोलर स्केट्स पहनते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि सड़कों पर भीड़भाड़ कम हो सके।

 

झाड़ू छिपाना


नॉर्वे में क्रिसमस वाले दिन लोग अपने घरों की झाड़ू क छिपा देते हैं। ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस के समय झाड़ू छिपाने से बुरी आत्माएं और किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती। 

 

केएफसी ऑर्डन करना


क्रिसमस के दौरान जापान में लोग अपने परिवारों के साथ KFC का खाना खाते हैं। दरअसल, 1970 के दशक में केएफसी ने जापान में क्रिसमस के लिए एक विशेष प्रचार अभियान चलाया था और तब से जापान में क्रिसमस के दौरान यह परंपरा बन गई। यहां हर साल 24 दिसंबर को केएफसी से भरपूर ऑर्डर किया जाता है। 

 

जूतों में कैंडी भरना

 

जर्मनी में 25 दिसंबर की रात को सभी बच्चे घर के बाहर अपने जूते रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर उनका बर्ताव साल भर अच्छा रहा तो सांता उनके जूतों में कैंडी रख कर जाते है। 

 

टेबल पर एक्सट्रा प्लेट रखना

 

पुर्तगाल में क्रिसमस बेहद अलग अंदाज में मनाया जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि उनके पूर्वज क्रिसमस मनाने के लिए धरती पर आते हैं। इस दिन खाने की टेबल पर पूर्वजों के लिए एक एक्सट्रा प्लेट रखी जाती है। 


और पढ़ें