logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रूस की टीम आएगी तो जर्मनी के सुरक्षा और कारोबार पर क्या पड़ेगा असर?

2027 में होने वाली पुरुष आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले रूस की वापसी की बात चल रही है। इसे लेकर मेजबान देश जर्मनी के सामने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़ा हो गया है। साथ ही रूस की भागीदारी से जर्मनी पर कितना ज्यादा खर्च आएगा। 

Representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

2027 में होने वाली पुरुष आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले रूस की संभावित वापसी को लेकर जर्मनी में तैयारियों और खर्च पर नई चर्चा शुरू हो गई है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) के फैसले के बाद रूसी टीमों के खेलने का रास्ता तो खुला है लेकिन इससे मेजबान देश के सामने सुरक्षा और आयोजन की साख से जुड़े कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल किसी भी आधिकारिक दस्तावेज में यह साफ नहीं किया गया है कि रूस की भागीदारी से जर्मनी पर कितना अतिरिक्त खर्च आएगा। 

 

हालांकि, 23 नवंबर 2026 को आई रॉयटर्स की रिपोर्ट और जर्मनी की संसद में सामने आए सरकारी जवाब के बाद यह मामला सिर्फ सुरक्षा के बजट तक सीमित नहीं दिखता, बल्कि पूरे आयोजन के कारोबार और तालमेल से जुड़ गया है।

 

यह भी पढ़ें: दूसरे देश के लिए जासूसी करता था अधिकारी, चीन ने सुनाई मौत की सजा

मामला कहां से शुरू हुआ?

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और कई खेल संघों ने रूसी खिलाड़ियों और टीमों पर रोक लगा दी थी लेकिन 30 अक्टूबर 2026 को CAS ने इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन (IIHF) के उस फैसले को पलट दिया, जिसके तहत रूस को बाहर रखा गया था। इस फैसले के बाद रूसी राष्ट्रीय टीमों को 2026-27 सीजन की पांच IIHF मैचों में खेलने के लिए इजाजत मिल गई। इनमें 2027 की पुरुष आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप भी शामिल है।

 

उसी दिन जर्मन आइस हॉकी फेडरेशन (DEB) ने कहा कि रूस की वापसी से मेजबान के तौर पर जर्मनी को सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 23 नवंबर 2026 को रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि जर्मनी में आयोजकों को रूसी खिलाड़ियों की मौजूदगी के लिए सुरक्षा बढ़ानी पड़ सकती है। इसका सीधा असर बजट पर पड़ने की आशंका है। यहां एक कानूनी फर्क भी अहम है। CAS का फैसला टीम को प्रतियोगिता के लिए पात्र मानता है लेकिन किसी देश में प्रवेश का आखिरी फैसला वहां की सरकार के हाथ में होता है। वीजा और सीमा से जुड़े नियम हर देश खुद तय करता है।

कहां-कहां बढ़ सकता है अतिरिक्त खर्च?

किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का खर्च सिर्फ खिलाड़ियों के रहने, खाने और एरिना के इस्तेमाल तक नहीं रुकता। IIHF के World Championship Event Code के मुताबिक, टूर्नामेंट की जगह और उसके आसपास की सुरक्षा संभालना मेजबान की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के साथ मिलकर योजना बनानी पड़ती है। इस नियम के तहत खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के साथ-साथ टीमों के होटलों की सुरक्षा भी जरूरी है। इतना ही नहीं, टीवी और टेलीकास्ट से जुड़े इलाकों की चौबीसों घंटे निगरानी रखनी होती है। इसके अलावा स्टेडियम के रखरखाव, बिजली, तकनीकी इंतजाम, भीड़ संभालने, मेडिकल मदद और बीमा जैसी चीजों पर भी बड़ा खर्च होता है।

 

अगर रूस की टीम आती है तो खर्च का असर कई जगहों पर दिख सकता है। संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए टीम के होटल, बस, प्रैक्टीस की जगह और स्टेडियम में अतिरिक्त सुरक्षा लगानी पड़ सकती है। मैच के दौरान विरोध की स्थिति में कई आपातकालीन इंतजामों की वजह से खर्च बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'हथकड़ी में ही लौट सकती हैं', शेख हसीना को बांग्लादेश का दो टूक जवाब

 

टूर्नामेंट केवल मैदान तक सीमित नहीं होता। टीम होटल, ट्रेनिंग सेंटर, मीडिया सेंटर और प्रसारण से जुड़े स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि, इन इंतजामों का सामान्य खर्च पहले से ही बजट में शामिल रहता है। कितना अतिरिक्त पैसा लगेगा, इसका सही अंदाजा नई सुरक्षा योजना और लागत के आकलन के बाद ही मिल पाएगा।

बीमा, स्पॉन्सर और प्रसारण को लेकर क्या जोखिम हैं?

IIHF के नियमों के तहत मेजबान को कई तरह के बीमा कराने होते हैं। इनमें तीसरे पक्ष की देनदारी का बीमा शामिल है। इसके लिए प्रति घटना कम से कम 60 मिलियन स्विस फ्रैंक का कवर तय है। इसके अलावा आयोजन रद्द होने या बीच में रुकने पर होने वाले वित्तीय नुकसान और स्टेडियम से जुड़े जोखिमों का बीमा भी कराया जाता है।

 

यहां यह समझना जरूरी है कि 60 मिलियन स्विस फ्रैंक बीमा कवर की न्यूनतम सीमा है, कोई खर्च या प्रीमियम की रकम नहीं है। फिलहाल यह पक्का नहीं है कि रूस की भागीदारी से बीमा का प्रीमियम बढ़ेगा या नहीं। संभावित विरोध या सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए बीमा कंपनियां जोखिम का दोबारा आकलन कर सकती हैं। इसी तरह स्पॉन्सरशिप, टीवी और डिजिटल प्रसारण के अधिकार, टिकट बिक्री और हॉस्पिटैलिटी से होने वाली कमाई पर भी संभावित असर की चर्चा है। यदि विवाद बढ़ता है तो किसी स्पॉन्सर को अपनी छवि की चिंता हो सकती है। टेलीकास्ट कंपनियां इसको लेकर सवाल उठा सकती हैं या कुछ टीमें खेलने से इनकार करें तो कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। 

जर्मन सरकार का बयान

इस पूरे मामले में जर्मन सरकार का रुख भी सामने आ चुका है। 13 नवंबर 2026 को जर्मनी की संसद (Bundestag) में छपी एक सरकारी जवाब में कहा गया कि सरकार, DOSB, DEB और Teamsport Deutschland के साथ मिलकर टूर्नामेंट को तय योजना के मुताबिक कराना चाहती है, ताकि आयोजकों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। सरकार ने यह भी माना कि प्रमुख आइस हॉकी महासंघों के विरोध को देखते हुए रूसी टीम के खेलने की स्थिति में यह लक्ष्य हासिल करना व्यावहारिक रूप से मुश्किल हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: SCO समिट के लिए भारत को न्योता देगा पाकिस्तान, क्या PM मोदी जाएंगे इस्लामाबाद?

 

अन्य देशों में भी इस मुद्दे पर अलग-अलग कदम देखे गए हैं। चेक गणराज्य ने रूसी खिलाड़ियों को वीजा न देने की बात कही है। वहीं कनाडा ने 2027 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रूसी टीम को प्रवेश देने से मना किया है। नॉर्वे ने उसी प्रतियोगिता से अपनी टीम हटाने की घोषणा की है। स्वीडन ने 2027 नॉर्डिक वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप में रूसी खिलाड़ियों की भागीदारी रोकने की मांग की है। जब अलग-अलग देश भागीदारी को लेकर अलग फैसले लेते हैं तो आयोजकों और खेल महासंघों को व्यवस्थाएं दोबारा तय करनी पड़ सकती हैं। इससे कामकाज और खर्च दोनों पर असर पड़ सकता है।

Related Topic:#International News

और पढ़ें