logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कनाडाः लैंडिंग के वक्त पलटकर जमीन पर गिरा विमान, 18 यात्री घायल

टोरंटो के पीयर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान क्रैश हो गया। विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गए हैं।

canada crash

दुर्घटना के बाद जमीन पर पड़ा विमान। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कनाडा के टोरंटो के एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा तब हुआ जब विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


जानकारी के मुताबिक, हादसा टोरंटो के पीयर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग कर रहा था, तभी अचानक पलट गया। विमान में 80 लोग सवार थे। इनमें 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स थे।

कैसे हुआ हादसा?

डेल्टा एयरलाइंस का ये विमान अमेरिका के मिनियापोलिस से टोरंटो आ रहा था। बताया जा रहा है कि फ्लैप एक्चुअटर फेलियर (FAF) की वजह से विमान पलट गया। इस स्थिति में लैंडिंग के दौरान विमान के पंखों पर लगे फ्लैप सही से काम नहीं कर पाते। बताया ये भी जा रहा है कि हादसे के वक्त टोरंटो में बर्फीला तूफान चल रहा था, जिस कारण विमान पलट गया। हालांकि, इसका सही कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

 

यह भी पढ़ें-- हादसा दर हादसा, मौत दर मौत... फिर भी हवाई सफर क्यों है सबसे 'सेफ'?

15 साल पुराना था विमान

डेल्टा एयरलाइंस का ये विमान CRJ900 था। बताया जा रहा है कि ये विमान 15 साल पुराना था और 2013 से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लीट में शामिल था। इस दुर्घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। डेल्टा एयरलाइंस का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

 

पायलट ने क्या बताया?

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, कुछ लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को बताया था कि विमान उल्टा पड़ा था और जल रहा था। इस दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें-- क्या है अमेरिका का 'ड्रिल बेबी ड्रिल' प्लान, भारत को होगा फायदा?

दो हफ्ते के अंदर तीसरा प्लेन क्रैश

नॉर्थ अमेरिका में दो हफ्ते के अंदर ये तीसरा विमान था, जो क्रैश हो गया। 29 जनवरी को एक यात्री विमान और अमेरिकी सेना के हेलिकॉप्टर में टक्कर हो गई थी। ये टक्कर वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई थी। टक्कर के बाद विमान और हेलीकॉप्टर नदी में गिर गए थे। इस दुर्घटना में सभी 67 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, दूसरा हादसा 1 फरवरी को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हुआ था। तब एक छोटा विमान टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश हो गया था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Topic:#Canada

और पढ़ें