logo

ट्रेंडिंग:

कहीं जहर, कहीं गोलियां.. किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा

अमेरिका में मौत की सजा के लिए तीन ऑप्शन दिए जाते हैं। फायरिंग स्क्वाड, इंजेक्शन और इलेक्ट्रिक चेयर इसमें शामिल है। ऐसे में अन्य देशों में कैसे दी जाती है मौत की सजा, जानें।

capital punishment in different country

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना राज्य में 67 वर्षीय ब्रैड सिगमन को फायरिंग स्क्वाड द्वारा मृत्युदंड दिया गया, जो 2010 के बाद इस तरीके से दी गई पहली सजा है। दक्षिण कैरोलिना सुधार विभाग के अनुसार, सिगमन ने इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक कुर्सी के बजाय फायरिंग स्क्वाड ऑप्शन को चुना। 7 मार्च को शाम 6:08 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

 

दरअसल, सिगमन को 2001 में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के माता-पिता, डेविड और ग्लेडिस लार्के, की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसने बेसबॉल बैट से उनकी हत्या की थी। सिगमन ने इलेक्ट्रिक चेयर और घातक इंजेक्शन के बजाय फायरिंग स्क्वाड को चुना, क्योंकि उसे इलेक्ट्रिक चेयर और इंजेक्शन से आंतरिक पीड़ा का डर था।

 

यह भी पढ़ें: US का 51वां स्टेट बनेगा कनाडा? ट्रंप और ट्रूडो के बीच क्या बात हुई थी

क्या होती है फायरिंग स्क्वाड की प्रक्रिया?

कैदी को काले जंपसूट में, सिर पर हुड और छाती पर लाल निशान के साथ बैठाया जाता है। फायरिंग स्क्वाड के सदस्य 15 फीट की दूरी से एक साथ गोली चलाते हैं, जिससे कैदी की तुरंत मौत हो जाती है। बता दें कि 1977 के बाद से, अमेरिका में केवल तीन कैदियों को फायरिंग स्क्वाड द्वारा मृत्युदंड दिया गया है, जिनमें से अंतिम 2010 में यूटा में हुआ था। 

 

इन देशों में कैपिटल पनिशमेंट देने के तरीके

दुनियाभर के देशों में कैपिटल पनिशमेंट देने के तरीके अलग-अलग होते हैं। कुछ देश अब भी मौत की सजा देते हैं, जबकि कई देशों ने इसे खत्न कर दिया है। इन देशों में अपनाए जाने वाले मौत की सजा के तरीके जानें:

 

ब्रैड सिगमन को फायरिंग स्क्वाड ने मौत की सजा दी। इसके अलावा अमेरिका में इंजेक्शन (सबसे आम तरीका), इलेक्ट्रिक चेयर (कुछ राज्यों में ऑप्शन), फायरिंग स्क्वाड (दक्षिण कैरोलिना और यूटा में दी जाने वाली), फांसी (कुछ राज्यों में कानूनी रूप से मान्य) शामिल है। बता दें कि 23 राज्यों ने मौत की सजा को खत्म कर दिया है लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी यह जारी है। 

 

यह भी पढ़ें: दोषी पर गोलियां चलाई, मार डाला, अमेरिका में मौत की सजा पर उठे सवाल

चीन

घातक इंजेक्शन सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा फायरिंग स्क्वाड कुछ मामलों में उपयोग किया जाता है। बता दें कि चीन दुनिया में सबसे अधिक संख्या में मृत्युदंड देता है लेकिन आंकड़े गोपनीय रखे जाते हैं।

भारत

फांसी, भारत में मृत्युदंड का एकमात्र तरीका। बता दें कि आखिरी बार निर्भया केस (2020) में चार दोषियों को फांसी दी गई थी। इसके बाद अफजल गुरु (2013), कसाब (2012) जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों में फांसी दी गई थी।


सऊदी अरब

सार्वजनिक सिर कलम यानी तलवार से गर्दन काटी जाती है। इसके अलावा फायरिंग स्क्वाड कुछ मामलों में अपनाया जाता है। इस देश में मौत की सजा अक्सर सार्वजनिक रूप से दी जाती है जिसमें हत्या, बलात्कार, ड्रग ट्रैफिकिंग और आतंकवाद के मामले शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने रो पड़े कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो, क्यों हुए भावुक


उत्तर कोरिया

फायरिंग स्क्वाड, सबसे आम तरीका और कुछ मामलों में फांसी दी जाती है। बता दें कि यहां सरकार के खिलाफ बोलने, तस्करी और जासूसी के मामलों में मृत्युदंड दिया जाता है। कई बार जनता के सामने फांसी दी जाती है।

जापान

जापान में मुख्य रूप फांसी दी जाती है। दोषियों को मौत की सजा की जानकारी आखिरी दिन दी जाती है, जिससे उन्हें मानसिक रूप से तैयार होने का समय नहीं मिलता।

Related Topic:#Donald Trump

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap