logo

ट्रेंडिंग:

बेबी फॉर्मूला वाली कंपनियों पर ताला, चीन में आखिर चल क्या रहा है?

चीन की जनसंख्या में लगातार तीसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। चीन में बेबी फॉर्मूला बेचने वाली कंपनियां बंद हो रही है।

China population growth decreases but why

चीन, Photo Credit: PTI

आबादी कम होने से रोकने के लिए अपने नागरिकों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की चीन ने हरसंभव कोशिश की। यहां तक कि उसने बच्चे पैदा करने को देशभक्ति तक घोषित कर दिया है फिर भी लगातार तीसरे साल इस देश की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। सात साल में पहली बार पैदा हुए बच्चों की संख्या में वृद्धि होने के बावजूद कोई बदलाव नहीं आया है। 

 

बता दें कि चीन की घटती आबादी का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। अस्पताल अपने यूनिट को बंद कर रहे हैं और बेबी फॉर्मूला बेचने वाली कंपनियां अपने कारखानों पर ताला लगा रही हैं। हजारों किंडरगार्टन बंद हो गए हैं और 2023 में 170,000 से ज्यादा प्रीस्कूल शिक्षकों की नौकरी चली गई है।

 

क्या कहते हैं आंकड़े?

देश का जन्म दर बहुत तेजी से गिर रहा है। हाल ही में चीनी सरकारी डेटा के अनुसार, 2023 में चीन के किंडरगार्टन में नामांकन में पांच मिलियन से अधिक की गिरावट आई है। शुक्रवार को, राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बताया कि चीन में पिछले साल 9.54 मिलियन बच्चे पैदा हुए, जो 2023 में 9.02 मिलियन से थोड़ा अधिक है। 2024 में मरने वाले लोगों की संख्या10.93 मिलियन रही। 

 

चीन में बच्चों की जनसंख्या पहले कितनी थी और अब कितनी रह गई?

चीन में बच्चों की जनसंख्या में पिछले कुछ दशकों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। 2010 की जनगणना के अनुसार, चीन की कुल जनसंख्या लगभग 1.34 अरब थी, जिसमें 0-14 आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 16.6% थी। इसका मतलब है कि उस समय लगभग 22.24 करोड़ बच्चे थे। 

 

वर्तमान स्थिति:

 

हाल के वर्षों में, चीन में जन्म दर में गिरावट देखी गई है। 2023 में, लगभग 90 लाख बच्चे पैदा हुए, जो 2016 में जन्मे बच्चों की संख्या से आधे से भी कम है। पिछले साल 2024 में, जन्मों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई, लगभग 95.4 लाख बच्चे पैदा हुए लेकिन फिर भी यह संख्या पिछले दशकों की तुलना में कम है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि चीन में बच्चों की जनसंख्या में निरंतर कमी आ रही है, जो देश की जनसांख्यिकीय संरचना और भविष्य की आर्थिक स्थिति के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। 

 

बेबी फॉर्मूला बेचने वाली कंपनियां बंद!

चीन में कम बच्चे पैदा होने का सीधा असर कई इंडस्ट्री पर पड़ा है, जिनमें बेबी फॉर्मूला बेचने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। चीन में जन्म दर में भारी गिरावट के कारण इन कंपनियों की मांग में तेजी से कमी आई है। 

 

स्थिति की वजह:

 

  • जन्म दर में गिरावट: चीन की जन्म दर में 2022 में ऐतिहासिक कमी देखने को मिली, जिससे नवजात बच्चों की संख्या में भारी गिरावट आई।
  • बाजार में बेबी प्रोडक्ट में गिरावट: कम जन्म दर के कारण बेबी फॉर्मूला का बाजार सिकुड़ गया। पहले से मौजूद कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई और मुनाफा घटने लगा।
  • बदलती प्राथमिकताएं: एजुकेटेड परिवार और खासतौर युवा अब बच्चे पैजा करने में देरी कर रहे हैं या कम बच्चे पैदा कर रहे हैं। इससे बेबी प्रोडक्ट की मांग पर नेगेटिव असर हुआ। 
  • आयातित प्रोडक्ट की प्रतिस्पर्धा: चीन में विदेशी ब्रांडों (जैसे कि नेस्ले, एबट) का प्रभाव बहुत अधिक है। कई चीनी कंपनियां घरेलू बाजार में उनसे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाईं और नुकसान के कारण बंद हो गईं।
  • ब्रेस्टफीडिंग को बढ़ावा: हाल के वर्षों में चीन सरकार ने स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) को बढ़ावा दिया है। इससे फॉर्मूला मिल्क की मांग में और कमी आई।

कंपनियों की स्थिति:

छोटी कंपनियां बंद हो रही हैं: कई छोटी और मध्यम आकार की फॉर्मूला कंपनियां या तो बंद हो चुकी हैं या बड़े ब्रांडों के साथ विलय कर रही हैं।

बड़े ब्रांड भी संघर्ष कर रहे हैं: यहां तक कि बड़े चीनी ब्रांड (जैसे Feihe और Beingmate) भी कमाई में गिरावट का सामना कर रहे हैं।

प्रति व्यक्ति खर्च में कमी: माता-पिता अब बेबी फॉर्मूला की जगह अन्य ऑप्शन पर विचार कर रहे हैं, जिससे कंपनियों की बिक्री और प्रभावित हो रही है।

निर्यात पर ध्यान: घरेलू मांग में गिरावट को देखते हुए, कंपनियां अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की कोशिश कर रही हैं।

चीन में बेबी फॉर्मूला कंपनियां कौन सी? 

जानकारी के लिए बता दें की चीन में बेबी फॉर्मूला एक बड़ी इंडस्ट्री है और यहां कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एक्टिव हैं। चीन खुद बेबी फॉर्मूला तैयार करता है और कुछ घरेलू कंपनियां इस बाजार में प्रमुख रूप से एक्टिव हैं। हालांकि, यहां विदेशी ब्रांड भी बड़े हिस्से के रूप में उभरा हुआ है। चीन की कुछ घरेलू बेबी फॉर्मूला कंपनियां:

 

1-Feihe International 

Feihe चीन की सबसे बड़ी घरेलू बेबी फॉर्मूला निर्माता कंपनी है।

यह अपने उत्पादों को 'चीन में बने, चीन के बच्चों के लिए' के रूप में प्रचारित करती है।

इस कंपनी का फोकस खासतौर पर उच्च गुणवत्ता वाले फॉर्मूला दूध पर है।

 

2-Beingmate 

यह भी चीन की एक प्रमुख कंपनी है जो बेबी फॉर्मूला और बच्चों से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स बनाती है।

हाल के वर्षों में इस कंपनी के प्रोडक्टस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

 

3-Yili Group 

यह चीन की एक मशहूर डेयरी कंपनी है जो बेबी फॉर्मूला के साथ-साथ अन्य डेयरी उत्पाद भी बनाती है।

इसका बेबी फॉर्मूला ब्रांड 'Golden Collar Kid' बहुत लोकप्रिय है।

 

4-Junlebao 

यह एक उभरती हुई कंपनी है जो अपने किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले फॉर्मूला दूध के लिए प्रसिद्ध हो रही है।

 

क्या चीन खुद बेबी फॉर्मूला तैयार करता है?

बता दें कि चीन अपना बेबी फॉर्मूला खुद तैयार करता है। हालांकि, 2008 में मेलामाइन दूध कांड (Melamine Scandal) के बाद घरेलू ब्रांडों पर उपभोक्ताओं का भरोसा कम हो गया। उस समय, चीन के बेबी फॉर्मूला उत्पादों में मिलावट पाई गई थी, जिससे कई बच्चों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य समस्याएं पेदा हुईं थी। हालांकि, इसके बाद चीन ने अपने बेबी फॉर्मूला की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सख्त नियम लागू किए। इसके अलावा चीनी सरकार घरेलू फॉर्मूला निर्माताओं को सब्सिडी देती है। वहीं, कई विदेशी कंपनियां (जैसे कि Nestlé, Abbott, Danone) चीन में प्रोडक्शन प्लांट स्थापित कर रही हैं।

 

चीन में कौन-कौन से विदेशी बेबी फॉर्मूला ब्रांड?

Nestlé
Abbott Laboratories
Danone
FrieslandCampina

 

वर्तमान स्थिति:

चीन में घरेलू कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ रही है लेकिन उसके बावजूद चीनी मार्केट में अभी भी विदेशी ब्रांडों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा चीन में उत्पादित बेबी फॉर्मूला का एक बड़ा हिस्सा निर्यात के लिए भी बनाया जाता है। हाल के वर्षों में, चीन ने बेबी फॉर्मूला का निर्यात बढ़ाने के प्रयास किए हैं, खासकर एशिया, अफ्रीका, और मध्य पूर्व जैसे क्षेत्रों में।

चीन का बेबी फॉर्मूला निर्यात कहा-कहा होता है?

दक्षिण पूर्व एशिया: वियतनाम, मलेशिया, थाईलैंड, और इंडोनेशिया जैसे देशों में चीन के बेबी फॉर्मूला ब्रांड की मांग बढ़ी है।

मध्य पूर्व और अफ्रीका: इन क्षेत्रों में भी किफायती और पोषणयुक्त फॉर्मूला की मांग है।

यूरोप और ऑस्ट्रेलिया: उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम बेबी फॉर्मूला के लिए चीन यहां भी अपना दबदबा बनाए हुए है। 

 

 

Related Topic:#China

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap