logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलंबिया में भयानक विमान हादसा, सांसद समेत 15 लोगों की मौत

कोलंबिया में बुधवार को भयानक विमान हादसा हो गया, जिसमें एक सांसद समेत 15 लोगों की मौत हो गई।

colombia plane crash

कोलंबिया में विमान हादसा। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में बुधवार को बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल, बुधवार से ही Beechcraft 1900 नाम का विमान लापता था, जो दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान का मलबा कोलंबियाई अधिकारियों ने खोज निकाला है। अधिकारियों ने बताया है कि विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई है। इस विमान में 13 यात्री समेत 2 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में एक कोलंबियाई सांसद और आगामी चुनावों के एक उम्मीदवार सवार थे। यह विमान वेनेजुएला-कोलंबिया के बॉर्डर के पास क्रैश हुआ।

 

अधिकारियों ने बताया कि इस विमान को कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सतेना संचालित करती थी। विमान ने कुकुटा शहर से उड़ान भरी थी, जो बुधवार दोपहर को ओकाना शहर में लैंड करने से पहले ही लापता हो गया और उनका कंट्रोल टावर से उसका संपर्क टूट गया। 

 

यह भी पढ़ें: कहीं मिलिट्री ऑपरेशन न हो जाए, बॉर्डर छोड़कर भाग गए 70 हजार पाकिस्तानी

दुर्गम इलाके में मिला मलबा

विमान के लापता होने की खबर मिलते ही तलाशी अभियान शुरू हुआ। विमान NSE 8849 ने बुधवार सुबह 11:42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से मात्र 11 मिनट पहले इसका संपर्क टूट गया था। विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके कुकुटा में मिला है। कुकुटा इलाका पहाड़ी क्षेत्र है और यहां का मौसम तेजी से बदलता है। तलाशी अभियान में कोलंबियाई सरकार ने एयर फोर्स को भी लगाया।

 

 

यह भी पढ़ें: ऋग्वेद जैसी वर्ण व्यवस्था ले आया तालिबान, छूत-अछूत वाला सिस्टम भी होगा

दुर्घटना के कारणों की जानकारी नहीं

कोलंबिया के नागरिक उड्डयन एजेंसी के जांचकर्ता अब मलबे की जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तकनीकी खराबी या खराब मौसम को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।

Related Topic:#World news

और पढ़ें