logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सबसे भ्रष्ट या सबसे ईमानदार? क्या है भारत की रैंकिंग

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने सबसे भ्रष्ट और सबसे ईमानदार देशों की लिस्ट जारी कर दी है। साउथ सूडान सबसे भ्रष्ट तो डेनमार्क सबसे ईमानदार देश है।

corruption

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुनिया के सबसे भ्रष्ट और ईमानदार देशों की लिस्ट आ गई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 2024 की रिपोर्ट जारी कर दी है। टांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स (CPI) की 180 देशों की रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में भारत 96वें नंबर पर है। 


ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल हर साल ये रिपोर्ट जारी करती है। इसके लिए हर देश की 0 से 100 के बीच स्कोरिंग की जाती है। 0 का मतलब सबसे भ्रष्ट, जबकि 100 का मतलब सबसे ईमानदार होता है। 

भारत का कितना स्कोर?

नई रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत का स्कोर 38 रहा है। पिछले साल भारत 93वें नंबर पर था। 2023 में भारत का स्कोर 39 और 2022 में 40 था। इसका मतलब हुआ कि भारत में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

पड़ोसियों का क्या है हाल

भारत के पड़ोसी मुल्कों में भ्रष्टाचार बड़ी समस्या है। 180 देशों की लिस्ट में पाकिस्तान 135वें नंबर पर है। उसका स्कोर 27 है। श्रीलंका 121 और बांग्लादेश 149वें नंबर पर है। चीन में भ्रष्टाचार थोड़ा कम है। चीन इस लिस्ट में 76वें नंबर पर है। 2023 की तुलना में 2024 में उसकी रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है।

 

सबसे भ्रष्ट और ईमानदार कौन

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे ईमानदार देश डेनमार्क है। वो इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। उसका स्कोर 90 है। डेनमार्क 2023 में भी पहले नंबर पर था। दूसरे नंबर पर फिनलैंड, तीसरे पर सिंगापुर, चौथे पर न्यूजीलैंड और पांचवें पर लक्जमबर्ग है।


रही बात, सबसे भ्रष्ट देशों की तो साउथ सूडान इस लिस्ट में सबसे नीचे है। साउथ सूडान का स्कोर 8 है। उसके बाद सोमालिया है, जो 179वें नंबर पर है। फिर 178वें पर वेनेजुएला, 177वें पर सीरिया और 173वें पर यमन है।

Related Topic:

और पढ़ें