logo

ट्रेंडिंग:

थाईलैंड-कंबोडिया सीजफायर के लिए राजी, ट्रंप का दावा- बड़ा युद्ध हो सकता था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि थाईलैंड और कंबोडिया सीजफायर करने पर राजी हो गए हैं। दोनों देशों के बीच कई दिनों से झड़पें हो रही थीं।

thailand cambodia

संघर्ष के दौरान कंबोडियाई सैनिक। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर के बावजूद कई हफ्तों से सैन्य टकराव हो रहा था। अब दोनों मुल्क फिर से नए सिरे से सीजफायर शुरू करने पर राजी हो गए हैं। ऐसा दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देश सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। 


इस साल जुलाई में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग जैसे हालात बन गए थे। इसके बाद मलेशिया की मध्यस्थता में दोनों के बीच सीजफायर हुआ था। सीजफायर लागू करने का दबाव ट्रंप की ओर से बनाया गया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच फिर से सीमा पर गोलीबारी शुरू हो गई थी।


अब ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल और कंबोडियाई पीएम हुन मानेट के साथ बातचीत की है और दावा किया कि दोनों सीजफायर फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

 

यह भी पढ़ें-- 10 नोटों के लिए खड़े हो गए सभी सांसद, कितना करप्ट है पाकिस्तान?

सीजफायर के बावजूद सीमा पर था तनाव

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 किलोमीटर लंबी सीमा है। कई इलाकों को लेकर दोनों के बीच कई दशकों से विवाद है।


दोनों के बीच इस साल मई में सबसे पहले सीमा पर गोलीबारी शुरू हो गई थी। हालात तब बिगड़ गए थे जब 24 जुलाई को कंबोडिया ने थाईलैंड पर रॉकेट हमला कर दिया था। जवाब में थाईलैंड ने भी अपने F-16 लड़ाकू विमानों से बमबारी कर दी थी।

 


कुछ दिन बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मध्यस्थता में दोनों के बीच सीजफायर हो गया था। अक्टूबर में ट्रंप के साथ एक समारोह में दोनों देशों ने इस सीजफायर समझौते पर दस्तखत किए थे। ट्रंप ने दबाव डाला था कि अगर दोनों देश सीजफायर नहीं करते हैं तो वह उन पर टैरिफ लगा देंगे।


इस समझौते के बाद दिसंबर में एक बार फिर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर गोलीबारी शुरू हो गई थी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दोनों देशों के बीच संघर्ष में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें-- अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की फोटो और पूछा- ऐसे मिलेगा नोबेल?

ट्रंप का दावा- दोनों सीजफायर के लिए राजी

ट्रंप के दबाव में आकर थाईलैंड और कंबोडिया ने सीजफायर तो कर लिया था लेकिन कड़वाहट अब भी बनी हुई है। दिसंबर के पहले हफ्ते में दोनों के बीच फिर झड़पें शुरू हो गई थीं।


शुक्रवार को ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के प्रधानमंत्रियों से बातचीत के बाद ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि दोनों सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं।


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'दोनों आज शाम से सभी गोलीबारी बंद करने के लिए तैयार हो गए हैं। वे दोनों मेरे और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मदद से हुए शांति समझौते पर वापस लौटने पर सहमत हुए हैं।'

 


उन्होंने कहा, 'सड़क किनारे हुए बम धमाके में कई थाई सैनिक मारे गए और घायल हुए जो एक हादसा था लेकिन फिर भी थाईलैंड ने बहुत सख्ती से इसका जवाब दिया। दोनों देश अब शांति और अमेरिका के साथ कारोबार करने के लिए तैयार हैं। अनुतिन और हुन के साथ मिलकर इस मसले को सुलझाने में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है, नहीं तो दोनों देशों के बीच एक बड़ा युद्ध हो सकता था। मैं इस बहुत ही अहम मसले में मदद के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap