logo

ट्रेंडिंग:

अब 'एलियन फाइल्स' जारी कराएंगे डोनाल्ड ट्रंप, क्या है प्लान?

अमेरिका में उड़न तश्तरी देखे जाने के दावे बेहद आम हैं। कभी इनकी पुष्टि नहीं हो पाई लेकिन सबसे ज्यादा अफवाहें अमेरिका से शुरू हुईं हैं।

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लोगों में दूसरे ग्रह से आए एलियंस, असमान्य आकाशीय घटनाओं (UAP) और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) को लेकर बहुत दिलचस्पी दिख रही है, अब अमेरिकी सरकार, इनके बारे में अब तक सामने आई अमेरिकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी। UFO को लोग, उड़न तश्तरी के तौर भी भारत में जानते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री, सेक्रेटरी ऑफ वॉर और अन्य संबंधित सरकारी विभागों को निर्देश दिया है कि वे सरकार के पास मौजूद सभी फाइलों की जांच शुरू करें।  इन फाइलों में एलियंस और परग्रही जीवन, यूएपी, यूएफओ से जुड़ी हर जानकारी शामिल होगी। 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में दुश्मन पर रख सकेगा नजर, भारत ने बनाया एक बेहरीन सैटेलाइट

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका:-
लोगों की भारी दिलचस्पी को देखते हुए, मैं सेक्रेट्री ऑफ वॉर और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दे रहा हूं कि वे एलियंस, दूसरे ग्रहों के जीवन और UFO-UAP से जुड़ी सरकारी फाइलों को खोजने और उन्हें सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू करें। इन बेहद जटिल लेकिन दिलचस्प और महत्वपूर्ण मामलों से जुड़ी हर जानकारी सामने लाई जाएगी।'



डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बहुत जटिल लेकिन बेहद रोचक और अहम बताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यह एलान किया है। उनका कहना है कि इससे जुड़ी सरकारी फाइलों को सार्वजनिक किया जाए। एपस्टीन फाइल्स के बाद इसे और भी अहम माना जा रहा है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा उड़नतश्तरियां अमेरिका में ही देखे जाने का दावा किया गया है। 

 यह भी पढ़ें: AI अंतरिक्ष मिशन की दुनिया कैसे बदल सकता है? रोबोटिक्स इंजीनियर ने बताया

एलियन को लेकर इतने मुखर क्यों हैं ट्रंप?

अमेरिका में अलग-अलग वक्त पर उड़न तश्तरी देखे जाने के दावे किए जाते रहे हैं। अमेरिका में अंतरिक्ष को रक्षा विभाग के तहत रखा गया है। अमेरिकी संस्था ऑल-डोमेन एनोमली रेजॉल्यूशन ऑफिस (AARO) आम तौर पर UFOs और UAP की जांच करता है। साल 2022 में पेंटागन में इस विभाग की स्थापना की गई। यह हवाई, समुद्री और अन्य रहस्यमयी घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण भी करता है। इसका मकसद, परग्रही जीवों पर हो रहे दावों की जांच करना है। नासा और दूसरी अंतरिक्ष संस्थाएं भी ऐसा ही दावा करती हैं। हालांकि, अभी तक, दुनिया की किसी भी अंतरिक्ष संस्था ने प्रमाणिक तौर पर एलिनय देखे जाने के दावे नहीं किए हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap