logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शपथ से पहले जेल जाने का डर? किस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हश मनी केस में सजा पर रोक लगाने की मांग की है। इस मामले में 10 जनवरी को न्यूयॉर्क की कोर्ट ट्रंप को सजा सुनाएगी।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप। (File Photo Credit: X@realDonaldTrump)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। उससे पहले उनके सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। हश मनी केस में न्यूयॉर्क की कोर्ट ट्रंप को सजा सुनाएगी। इस सजा पर रोक लगाने की मांग को लेकर ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

ट्रंप चाहते थे केस खारिज हो जाए

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रंप अपने खिलाफ इस मामले को खारिज करवाना चाहते थे। ट्रंप की टीम ने अदालत में भी इस केस को खारिज करने की अपील की थी। ट्रंप की टीम ने तर्क दिया था कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए ये मामला लटका रहने से उनके कामकाज में रुकावट आएगी। हालांकि, कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया और सजा सुनाने की तारीख का ऐलान कर दिया। इसके बाद ट्रंप की टीम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप ने क्या दलीलें दीं?

ट्रंप की टीम ने सुप्रीम कोर्ट में सजा पर रोक लगाने की अपील की है। ट्रंप के वकीलों ने दलील दी है कि पद संभालने से पहले निर्वाचित राष्ट्रपति पर सजा थोपना नाइंसाफी होगी और इससे सरकार के कामकाज में बाधा आ सकती है। ट्रंप के वकीलों ने ये भी तर्क रखा कि जब तक अपील लंबित है, तब तक न्यूयॉर्क की कोर्ट को सजा सुनाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क की कोर्ट को राष्ट्रपति ट्रंप को सजा सुनाने और कोई भी आपराधिक कार्रवाई करने का तब तक अधिकार नहीं है, जब तक उनकी अपील कोर्ट में लंबित है। 

क्या जेल चले जाएंगे ट्रंप?

हश मनी केस में ट्रंप को पिछले साल मई में न्यूयॉर्क की कोर्ट ने दोषी ठहराया था। इस मामले में उन्हें 10 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। ट्रंप को इस दौरान कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होना होगा। हालांकि, जज ने संकेत दिए हैं कि ट्रंप को जेल नहीं भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में ट्रंप को जेल की बजाय प्रोबेशन या फिर जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्हें सशर्त रिहा भी किया जा सकता है।

क्या है हश मनी केस?

पिछले साल मई में ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1.30 लाख डॉलर देने के मामले में दोषी ठहराया गया था। ट्रंप ने 2006 में स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ संबंध बनाए थे। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में स्टॉर्मी इसे सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थीं। इसके बाद ट्रंप ने उन्हें चुप रहने के लिए 1.30 लाख डॉलर की रकम दी थी। 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें