logo

ट्रेंडिंग:

'बहुत पागल है, उसे डॉक्टर से मिलना चाहिए', ग्रेटा थनबर्ग पर बरसे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रेटा थनबर्ग को आड़े हाथों लिया है। हाल ही में इजरायल ने ग्रेटा को हिरासत में लिया था। उसके बात उन्हें देश से निर्वासित कर दिया गया है।

Donald Trump.

डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: Khabargaon)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग पर निशाना साधा। थनबर्ग को पागल और उपद्रवी तक कह डाला। अमेरिकी राष्ट्रपति ने थनबर्ग को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। यह कोई पहली बार नहीं है जब ग्रेटा थनबर्ग पर ट्रंप ने निशाना साधा है। इसी साल जून महीने में भी ट्रंप उन्हें आड़े हाथों ले चुके हैं। 

 

ग्रेटा थनबर्ग ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला से गाजा जा रही थी। इजरायल ने ग्रेटा थनबर्ग और 450 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि 131 गाजा फ्लोटिला कार्यकर्ताओं को एलेनबी ब्रिज क्रॉसिंग से जॉर्डन भेज दिया गया। बाकी लोगों को ग्रीस और स्लोवाकिया भेजा गया है।

'ग्रेटा पागल और उपद्रवी'

पत्रकारों से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'उन्हें गुस्से पर काबू रखने में बहुत दिक्कत है। अगर आप उसे देखें तो एक युवा होने के बावजूद वह बहुत गुस्सैल है। बहुत पागल और उपद्रवी है। मुझे लगता है कि उसे डॉक्टर से मिलना चाहिए।'

 

इजरायली नाकाबंदी नहीं तोड़ सकी ग्रेटा

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला से गाजा जा रही थी। उनके साथ कुल 450 कार्यकर्ता था। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य इजरायल की नाकाबंदी को तोड़ना था। साथ ही साथ गाजा में खाना-पानी और चिकित्सा सामग्री पहुंचाना था। काफिले में कुल 45 जहाज शामिल थे। इजरायल ने इन जहाजों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रोकना शुरू किया।

इजरायल ने कुल 341 कार्यकर्ताओं को निर्वासित किया

फलस्तीन पहुंचने से पहले 450 लोगों को हिरासत में ले लिया था। ग्रेटा थनबर्ग समेत 160 कार्यकर्ताओं को इजरायल ने ग्रीस भेज दिया। इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक 171 अन्य कार्यकर्ताओं को जॉर्डन के रास्ते निर्वासित किया गया है। अब तक कुल 341 कार्यकर्ताओं को निर्वासित किया जा चुका है।  

पहले भी ग्रेटा पर निशाना साध चुके ट्रंप

जून महीने में भी ग्रेटा ने गाजा पहुंचने की कोशिश की थी। मगर इजरायल ने उनके काफिले को रोक दिया था। उस बार ग्रेटा ब्रिटिश झंडे वाले जहाज मैडलीन पर सवार थी। ट्रंप ने उस वक्त भी ग्रेटा थनबर्ग की आलोचना की थी। 2019 में टाइम मैगजीन ने ग्रेटा को पर्सन ऑफ द ईयर चुना तो ट्रंप ने इसकी आलोचना की। ट्रंप ने अपने एक्स पर लिखा था, 'यह बेहद स्यास्पद है। ग्रेटा को अपने क्रोध प्रबंधन की समस्या पर काम करना चाहिए। इसके बाद किसी दोस्त के साथ कोई अच्छी पुरानी फिल्म देखने जाना चाहिए। शांत, ग्रेटा, शांत।'

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap