logo

ट्रेंडिंग:

प्रिंस हैरी भी होंगे अमेरिका से डिपोर्ट? ट्रंप ने बताया अपना प्लान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को अमेरिका से नहीं निकालेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि हैरी की उनकी पत्नी के साथ पहले से समस्याएं हैं।

Prince Harry us deportation

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ब्रिटिश प्रिंस हैरी को अमेरिका से डिपोर्ट नहीं किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं हैं। बता दें कि प्रिंस हैरी शाही परिवार से विवाद के बाद आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ चुके हैं। इसके अलावा वह पहले से ही वीजा एप्लिकेशन को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रिंस हैरी को डिपोर्ट किए जाने के मामले में ट्रंप ने कहा कि हैरी को अपनी पत्नी के साथ बहुत सारी समस्याएं हैं। मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं उसे अकेला छोड़ दूंगा।

 

बता दें कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने जनवरी 2020 में ब्रिटिश शाही परिवार के कार्यकारी सदस्यों के रूप में पद छोड़ दिया था और मेघन के होम स्टेट कैलिफ़ोर्निया में शिफ्ट हो गए थे। तब से, उन्होंने एक एनजीओ शुरू किया है और कई अन्य पहल की शुरुआत की हैं। ट्रंप का यह बयान हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा हैरी के वीजा आवेदन के बारे में उठाई गई चिंताओं के बाद आया है।

 

प्रिंस हैरी पर आरोप

संगठन का आरोप है कि हैरी ने अपने वीजा एप्लिकेशन में नशे के इस्तेमाल की जानकारी छुपाई थी। हैरी पर वीजा में ड्रग्स लेने की जानकारी छुपाने का आरोप लगा है। यहां तक की हैरी ने अपनी आत्मकथा स्पेयर में कोकीन जैसे ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी जिसके बाद हैरिटेज ने हैरी के वीजा एप्लिकेशन पर सवाल उठाए थे। पांच महीने पहले बंद हो चुके हैरी के वीजा केस को अब ट्रंप दोबारा खोलने के आदेश दे चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: USAID बंद करने पर क्यों भारतीय मूल के CEO ने दी एलन मस्क को चुनौती!

ट्रंप के बड़े दावे

ट्रंप ने पहले भी हैरी और मेघन के रिश्ते को लेकर कई बड़े दावे किए है। उन्होंने यह तक दावा किया था कि मेघन ने हैरी को पीटा है। ब्रिटिश राजघराने भी ट्रंप के मुखर आलोचक रहे हैं। 2016 के राष्ट्रपति पद की दौड़ के दौरान मेघन ने उन्हें 'विभाजनकारी' और 'महिला विरोधी' कहा था।

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap