logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुबई से इजरायल जा रहे विमान की सऊदी में इमरजेंसी लैडिंग, हाईजैकिंग का अलर्ट जारी

दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही Flydubai के विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई है। विमान के हाईजैक होने की आशंका है।

Fly dubai flight

फ्लाइ दुबई की फ्लाइट। Photo Credit- Fly dubai Website

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सेंट्रल एशिया में युद्ध संकट के बीच बड़ी खबर आमने आई है। दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही Flydubai के विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई है। अधिकारियों ने शुरू में विमान के हाईजैक होने की आशंका जताई। मगर, बाद में इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने हाईजैकिंग की खबर को गलत बताया। 

 

Y नेट ग्लोबल बेवसाइट के मुताबिक विमान के कॉकपिट में पायलटों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद ATC के पास इमरजेंसी सिग्नल आया। बताया जा रहा है कि फ्लाइ दुबई की फ्लाइट में 27 बच्चे समेत 174 यात्री सवार हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘नकली जैसा लगता है’, ट्रंप ने AI का नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ क्यों किया?

कॉकपिट से भेजा गया ATC को कोड

Y नेट ग्लोबल ने जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल की ओर उड़ान भरते समय एयरक्राफ्ट ने कुछ देर के लिए ATC को एक कोड भेजा। इस कोड के बाद अधिकारियों को शक हुआ कि विमान की हाईजैकिंग हो सकती है। इस कोड के बाद अधिकारियों ने भी हाईजैकिंग का अलर्ट जारी कर दिया।

संभावित हाइजैकिंग माना गया

हालांकि, इजरायली अधिकारियों ने शुरू में इस घटना को संभावित हाइजैकिंग माना, लेकिन बाद में पता चला कि अलर्ट कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई हिंसा की वजह से आया था।

 

यह भी पढ़ें: पाक से नजदीकियां बढ़ाना अमेरिका को महंगा पड़ेगा, भारत की चेतावनी

 

इस घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हालात का जायजा लेने के लिए एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

Related Topic:#World news#Israel

और पढ़ें